Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

Emergency यात्रा के लिए होगा E-Pass जारी, जानिए कैसे?

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 30 मार्च:
लाॅकडाउन के दौरान आवश्यक गतिविधियों में शामिल सरकारी कर्मचारी के अलावा पब्लिक की समस्या के निवारण के लिए इलेक्ट्रॉनिक पास की सुविधा जिला प्रशासन द्वारा शुरू की है।
ध्यान रहे कि सरकार द्वारा 21 दिन के लिए 14 अप्रैल तक देशव्यापी लॉकडाउन लागू किया गया है। लाॅकडाउन का मतलब है कि जो जहां पर रह रहा है वो वहीं पर रहे। सोशल डिस्टेंसींग का पालन करें। यात्रा ना करें। लेकिन इन 21 दिनों के लाॅकडाउन के दौरान बहुत से व्यक्तियों को उनकी अपनी व्यक्तिगत एमरजेंसी के कारण लाॅकडाउन के दौरान यात्रा करना आवश्यक हो जाता है।
विशेष परिस्थितियों के कारण सरकारी कर्मचारी व आमजन की समस्या के निवारण के लिए हरियाणा सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक रूप से पास/अनुमति देेने की प्रणाली शुरू की है, जो इस प्रकार हैः

  1. आपातकालीन स्थिति में लोगों को https://saralharyana.gov.in/ पर लॉगऑन करना चाहिए
  2. कोविड-19 आंदोलन पास लिंक पर दिए गए परफोर्मा पर जाकर फॉर्म भरें।
  3. यदि आवेदक की समस्या वास्तविक है तो आवेदक को संबंधित जिला उपायुक्त कार्यालय फरीदाबाद के द्वारा पास दिया जाएगा।
  4. आवेदक को मूवमेंट पास/अनुमति को जिला उपायुक्त कार्यालय फरीदाबाद के द्वारा SMS/ईमेल पर भेजा जाएगा ।
  5. जिला प्रशासन द्वारा लाॅकडाउन के दौरान जारी किया गया मूवमेंट पासधारक की आवाजाही पर छूट रहेगी।
    नाका डयुटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को ये बताया गया है कि मूवमेंट पास धारक को पास दिखाने के बाद यात्रा के लिए रोका नहीं जाएगा।
    जब आपका पास अप्रूव हो जाएगा तो आपके मोबाइल या ईमेल पर इलेक्ट्रॉनिक पास आपको भेज दिया जाएगा।

Related posts

रोटरी इंटरनेशनल डॉयरेक्टर की नॉमिनेटिंग कमेटी का सदस्य बनने के लिए लॉबिंग तेज: रोटरी डिस्ट्रिक-3012 से पीडीजी रमेश अग्रवाल चुने गए सदस्य

Metro Plus

निरंकारी बाबा का पार्थिव शरीर सोमवार को लाया जाएगा दिल्ली

Metro Plus

दयानंद कॉलेज की छात्राओं ने मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में रैली निकाली

Metro Plus