Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

रेट लिस्ट लगाओ वर्ना दुकान बंद, पुलिस ने की कालाबाज़ारियों पर सख्ती!

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 30 मार्च:
राशन की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने दुकानों के बाहर सामान की रेट लिस्ट लगवानी जरूरी कर दी है। पुलिस कमिश्नर KK Rao ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद्य सामग्री मौजूद है, इसलिये महँगे रेटों पर खाद्य सामग्री ना खरीदें। इसके लिए उन्होंने कहा है कि जिन दुकानों के बाहर रेट लिस्ट लगी हो वहीं से ही सामान खरीदें। और अगर कोई दुकानदार मूल्य से अधिक रेट पर सामान बेचता है तो उसकी शिकायत/सूचना फ़ोन नंबर 0129-2267201, 999915000, 100 व लोकल SHO को दें। दुकानदारों ने कालाबाजारी की तो वे बच नहीं पाएंगे।
इस कड़ी में पुलिस आयुक्त केके राव ने कालाबाजारी बंद करने के लिए सभी SHO को सब्जी एवं किराना के दुकानदारों को रेट लिस्ट दुकानों के बाहर लगाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस के अनुसार सभी दुकानदारों ने इसका पालन करना शुरू कर दिया है। जिस रेट पर सामान दुकानों पर उपलब्ध होगा उसके रेट लिस्ट बाहर लगाई जा रही है।
पुलिस आयुक्त ने बताया कि पुलिस का यह अभियान सफल रहा है और कालाबाजारी पर अंकुश लगा है।
दुकानदारों को साफ निर्देश दिए गए थे कि अगर रेट लिस्ट नहीं लगाएंगे तो दुकान बंद रखेंगे और उनके खिलाफ रेट से अधिक मूल्य पर सामान बेचने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस आयुक्त ने कहा कि कुछ दुकानदारों की वजह से यह शिकायतें सुनने को मिली थी, इसलिए उन्होंने यह आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि संकट की इस घड़ी में लोगों को मानवता नहीं भूलनी चाहिए।

Related posts

Kundan Green Valley में दुर्गा अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक

Metro Plus

शहीदों की बदौलत आज हम विकसित भारत का सपना संजो रहे हैं: राजेश नागर

Metro Plus

विधायक सीमा त्रिखा के पति अश्वनी त्रिखा को हराकर Bobby Rawat बने ज़िला बार एसोसिएशन के प्रधान

Metro Plus