Metro Plus News
उद्योग जगतफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

कोरोना आपदा से निपटने के लिए लॉयन क्लब के दोस्तों ने मिलकर दी कोरोना रिलीफ में एक लाख की राशि।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद,13 अप्रैल:
देश-दुनिया में फैल रही कोरोना महामारी के दौर में अब सामाजिक संस्थाएं भी सरकार के साथ खड़ी होकर इस महामारी से लड़ाई लडऩे में अपना पूरा योगदान दे रही है। इसी क्रम में लॉयन क्लब के दोस्तों ने भी मिलकर अपना योगदान देते हुए एक लाख रूपए की राशि का चेक हरियाणा कोरोना रिलीफ फंड के लिए भेंट किया। लायन आर.के. चिलाना, लायन सतीश परनामी, लायन आर.के. गोयल, लायन गिरीश गुप्ता, लायन विष्णु गोयल, लायन अशोक अरोड़ा व के.जी. अग्रवाल व अन्य ने मिलकर उक्त राशि का चेक हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के राजनैतिक सचिव अजय गौड़ को भेंट किया। श्री गौड़ ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए उनकी इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की। वहीं इस मौके पर कैसार एप्लांयस के एमडी एवं लायन गिरीश गुप्ता ने अपनी तरफ से भी अलग से 51 हजार रूपए की राशि भेंट की।
इस मौके पर लॉयन आर.के. चिलाना ने कहा कि आज हमारा देश ही नहीं अपितु पूरा विश्व कोरोना वायरस के चलते त्राहि-त्राहि कर रहा है, इस वायरस ने मनुष्य की जिंदगी की गति को थाम दिया है क्योंकि अभी तक इस बीमारी की वैक्सीन नहीं बनी हैं। इसलिए लॉक डाऊन ही इसका एकमात्र बचाव है। इसलिए हम सभी को सरकार के नियमों की सख्ती से पालना करनी चाहिए और अपने घरों में रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की कुशलता के चलते यहां कोरोना वायरस का प्रकोप अन्य प्रदेशों के मुकाबले कम है इसलिए हमें इस वायरस को पूरी तरह से नष्ट करने के लिए इसकी संक्रमण चेन को तोडऩा होगा और यह तभी संभव होगा, जब हम घर पर रहकर सरकार के निर्देशों की पालना करेंगे।
लायन आर.के. चिलाना ने फ्रेंडस क्लब किटी के सभी मेम्बरों का सहयोग करने पर आभार प्रकट किया।

Related posts

भाजपा के झूठ के तंबू उखाड़ देगी जन आक्रोश रैली: लखन सिंगला

Metro Plus

धरती पर परमात्मा का प्रतिरूप होते है माता-पिता: सुमित गौड़

Metro Plus

दलित उपद्रवियों ने तलवारें लहराकर किया फरीदाबाद में गुंडागर्दी का नंगा नाच: कई पुलिसकर्मी घायल

Metro Plus