Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

स्कूल खोलने के आदेश पर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने किया CM, शिक्षामंत्री एवं DC का धन्यवाद।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 10 मई
: प्रदेश सरकार ने निजी स्कूलों को राहत देते हुए स्कूलों में प्रशासनिक कार्यालय खोलने की अनुमति दे दी है। सरकार के आदेशानुसार प्रशासनिक कार्यालय के कार्यों को निपटाने के लिए सीमित स्टाफ के साथ काम करने की अनुमति मिली है। प्रदेश सरकार के इस फैसले पर ख़ुशी जाहिर करते हुए प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, हरियाणा ने मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल एवं शिक्षामंत्री कँवर पाल का धन्यवाद् प्रकट किया है।
एसोसिएशन के प्रधान रमेश डागर, महासचिव गौरव पराशर एवं प्रवक्ता दीपक यादव ने आभार प्रकट करते हुए कहा की प्रदेश सरकार का फैसला स्वागत योग्य है। इसके लिए वे उपायुक्त यशपाल यादव का भी धन्यवाद करते हैं जिन्होंने एसोसिएशन की बात को सरकार तक पहुंचाया।
प्रधान रमेश डागर ने इस मौके पर कहा कि वे आश्वासन देना चाहते हैं कि सभी स्कूल प्रदेश सरकार के तय मानकों का पालन करते हुए स्कूल का संचालन करेंगे।
कोषाध्यक्ष दीपक यादव ने कहा की यह फैसला काफी सकारात्मक है। इससे काफी समय से बंद चल रहे स्कूल में ऊर्जा का संचार होगा। साथ ही उन अभिभावकों को भी राहत मिलेगी जो ऑनलाइन फीस जमा नहीं करा पा रहे थे।
गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने कोविड-19 के चलते लॉकडाउन के कारण प्रदेश भर के सभी सरकारी व निजी स्कूल पूर्ण रूप से बंद कर दिए गए थे। ऐसा होने से निजी स्कूलों को उनके प्रशासनिक व दिन की गतिविधियों को पूरा करने में आ रही कठिनाइयों के कारण प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रयास पर हरियाणा के राज्य सरकार ने हरियाणा के निजी स्कूलों को अपने प्रशासनिक कार्यालय खोलने की अनुमति देने का फैसला किया है, ताकि वेतन की तैयारी और अन्य जरूरी और अपरिहार्य प्रशासनिक कार्य किए जा सकें।

Related posts

Surajkund अंर्तराष्ट्रीय शिल्प मेला देशी-विदेशी पर्यटकों की अगवानी को तैयार: डॉ. अरविंद शर्मा

Metro Plus

DLF के चेयरमैन के.पी. सिंह हो सकते है गिरफ्तार!

Metro Plus

मंच ने फीस एंड फंड रेगुलेटरी कमेटी को पूरी तरह से विफल बताया, कहा सरकारी आदेश है कि सर्विस नहीं तो फीस नहीं।

Metro Plus