Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

स्कूलों की मनमानी, नहीं दे रहे हैं शपथ पत्र, 500 स्कूलों में से सिर्फ 20 ने जमा कराया शपथ पत्र

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 30 अप्रैल:
शिक्षा निदेशक पंचकूला के 13 मई के पत्र में दिए गए निर्देश पर फरीदाबाद के सभी प्राइवेट स्कूलों से ट्यूशन फीस में वृद्धि न करने व अन्य किसी फंंडों में पैसा ना लेने का शपथ पत्र मांगा गया था। पांच दिन में 500 प्राइवेट स्कूलों में से सिर्फ 20 ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शपथ पत्र जमा कराया है जिनमें 10 स्कूल सीबीएसई के व 10 हरियाणा बोर्ड के शामिल हैं। किसी भी नामी-गिरामी स्कूल के प्रबंधक ने शपथ पत्र जमा नहीं कराया है। इसके अलावा 17 स्कूलों की आई 38 शिकायतों पर जिला शिक्षा अधिकारी ने जो नोटिस स्कूलों को भेजे थे उनका भी जवाब स्कूल प्रबंधकों ने नहीं दिया है।
हरियाणा अभिभावक एकता मंच का कहना है कि स्कूल प्रबंधक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को कुछ नहीं समझते हैं। यह बात चेयरमैन फीस एंड फंड रेगुलेटरी कमेटी के चेयरमैन को भी पता है लेकिन उच्च अधिकार प्राप्त कमेटी के द्वारा भी दोषी स्कूलों के खिलाफ कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसका सबसे बड़ा प्रमाण यह है कि अभिभावकों ने अप्रैल के शुरू में ही स्कूलों की मनमानी की शिकायत दर्ज करा दी थी। आज 1 महीने से ज्यादा हो गया है उन पर कार्रवाई न होने से स्कूल वालों के हौसले बुलंद हैं और वे डरा-धमकाकर अभिभावकों से अप्रैल-मई की बढ़ी हुई फीस वसूल रहे हैं। और जो फीस नहीं दे रहे हैं उनके बच्चों की ऑनलाइन क्लास बंद कर दी गई है।
मंच ने स्कूलों की मनमानी की प्राप्त शिकायतों को मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री व शिक्षा सचिव महावीर सिंह को भेजकर दोषी स्कूलों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

Related posts

ब्राह्मण जागृति मंच की बैठक में अम्बिका शर्मा को संगठन में विशेष योगदान देने के लिए किया गया सम्मानित

Metro Plus

गिरीश भारद्वाज ने दीपेंद्र हुड्डा के जन्मदिन पर लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर।

Metro Plus

सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मिलाप स्मृति भवन का 48वां वार्षिकोत्सव 25 मई को धूमधाम से मनाया जाएगा: डॉ० राजेश भाटिया

Metro Plus