Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कोराना योद्धाओं को सम्मानित किया गया

Metro Plus से Jassi Kaur की रिपोर्ट
बल्लभगढ़, 10 जून:
सैक्टर-3 बल्लभगढ़ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फरीदाबाद के द्वारा कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान आम जनता व समाज के लिए उत्कृष्टकार्य करने वाले डॉक्टर्स, पुलिसकर्मी व प्रशासनिक अधिकारी, पैनल अधिवक्तागण, पत्रकार व समाजसेवियों को कोरोना योद्धा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर डॉक्टर एमपी सिंह कॉर्डिनेटर कोविड-19 व सुनील कुमार चेयरमैन भारतीय मीडिया विकास परिषद हरियाणा मौजूद रहे। इस अवसर पर न्यायाधीश मंगलेश कुमार ने बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जरूरतमंद लोगों गरीब व कमजोर वर्ग और महिलाओं तथा पीडि़तों की प्राधिकरण मुफ्त कानूनी सहायता व सेवा देने के लिए तत्पर है। इस महामारी के दौरान प्राधिकरण की तरफ से लोगों को जागरूक करने के लिए व बचाव के लिए विषेज्ञ पैनल अधिवक्ताओं की डयूटी लगाई गई है। उन्होंने कहा सामाजिक दूरी का पालन करे मास्क पहने व सार्वजनिक जगहों पर न थूके,ना ही गंदगी फैलाए।
इस मौके पर डॉक्टर एमपी सिंह ने बताया कि जिला स्तर पर लघु सचिवालय सैक्टर-12 फरीदाबाद में कोरोना से समन्धित जानकारी के लिए सहायता केंद्र खोला गया है। निबरास अहमद पैनल अधिवक्ता डालसा व पैनल अधिवक्ता संजय गुप्ता एडवोकेट ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यो के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी जिससे समाज के गरीब व कमजोर वर्ग के लोग महिलाएं व बच्चे विचाराधीन कैदी व स्थायी लोक अदालत के माध्यम से आम जनता फायदा उठा सके।
इस अवसर पर कोरोना योद्धाओं को सम्मान किया गय। जिनमें कोऑर्डिनेटर कोविड-19 डॉक्टर एमपी सिंह ,बिजेंद्र फौजदार, नरेंद्र शर्मा, जोगेंद्र रावत, ग्रीन इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष जगदीश चौधरी, डिप्टी सिविल सर्जन डॉक्टर संजीव भगत व डॉक्टर शीलाभगत के अलावा बल्लभगढ़ सिविल अस्पताल के एस एम ओ डॉक्टर मान सिंह , डिप्टी एसएमओ डॉक्टर ए.के यादव व अन्य चिकित्सकों के साथ नर्स और आशा वर्कर्स शामिल थी।
इस मौके पर समाजसेवी मुनेश नरवाल, पूजा त्यागी, शशीकांता डागर, मीरा, मंजू वर्मा, आंगनवाडी यूनियन की हरियाणा प्रदेशअध्यक्ष देवेंद्ररी शर्मा, सुपरवाइजर आशा देवी व आंगनवाड़ी सहायिका अंजूरंजना को सम्मानित किया गया। सुनील कुमार जांगड़ा, जिला जनसंपर्क अधिकारी सुरेंद्र बजाज, एपीआरओ विजेंद्र डागर व रविंद्र फौजदार को न्यायधीश ने सम्मानित किया। इनके अलावा पैनल अधिवक्ताओं और महिला अधिवक्ता मनमीत कौर, अर्चना गोयल,मीना शर्मा, महिला थाना एसएचओ गीता, सब इंस्पेक्टर प्रदीप मोर, बाला के अलावा अन्य पुलिस कर्मियों शिक्षा चिकित्सा सेवा भारती के अध्यक्ष राजेश गोयल धर्मवीर प्रजापति सुमित कुमार आदि सहित अन्य को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर सुमित कुमार ने 2000 मॉस्क भेंट किए और राजेश गोयल ने डीएलएसए को 500 सेनेटरी पैड भेंट की। इसी कड़ी में न्यायाधीश मंगलेश कुमार चौबे, न्यायाधीशगिल ने आंगनवाड़ी अधिकारियों को मास्क और सेनेटरी पैड सौंप दिए ताकि झुग्गी बस्तियों में जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षा की दृष्टि से इनका वितरण किया जा सके और भविष्य में इसी तरह हर संभव सहायता करने की बात कही। इसके अलावा अलग-अलग क्षेत्रों में समाज सेवा में अपनी जिम्मेदारी निभाने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।  

Related posts

एसजीएम नगर के लगभग 200 घरों को पेयजल संकट से जूझना पड़ेगा।

Metro Plus

नगर निगम के सफाई कर्मचारियों का डबुआ मंडी की गंदगी को दूर करने का अभियान जारी!

Metro Plus

राहुल ने अध्यक्ष बनते ही साधा भाजपा पर निशाना कहा, भाजपा देश में लगा रही आग

Metro Plus