Metro Plus News
गुड़गांवहरियाणा

अब Fortis अस्पताल के मैनेजर पर छेड़छाड़ का आरोप!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Gurugram, 19 जून:
फोर्टिस अस्पताल में कार्यरत युवती ने अपने मैनेजर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि हॉस्पिटल के मैनेजर ने कई बार उसके साथ छेड़छाड़ जैसी हरकतें की हैं। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
जानकारी के मुताबिक मूलरूप से UP के अमेठी निवासी 25 वर्षीय युवती बीते काफी समय से फोर्टिस अस्पताल में नौकरी करती है। युवती का आरोप है कि कुछ समय से अस्पताल में उसके साथ छेड़छाड़ की जा रही थी।
बकौल युवती हॉस्पिटल मैनेजर वसंत वल्लभ किसी ना किसी बहाने से उसे शारीरिक रूप से छूने की कोशिश करते रहते हैं। इसका विरोध जताने पर भी आरोपी मैनेजर ने अपनी हरकतें बंद नहीं की।
युवती का आरोप है कि दो दिन पहले आरोपी ने उसे काम के बहाने हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के पास बुलाकर वहां भी छेड़छाड़ की। युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
सुशांत लोक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जगबीर सिंह के मुताबिक युवती के आरोपों की जांच की जा रही है जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ध्यान रहे कि इससे पहले फ़रीदाबाद के QRG हॉस्पिटल के यूनिट हेड डॉ. संदीप मोर के खिलाफ भी महिला आयोग जे दखल के बाद इसी प्रकार का मामला महिला थाने में दर्ज हो चुका है, लेकिन उसमें आज तक आरोपित डॉक्टर की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, सिर्फ जांच के नाम पर लीपापोती का काम चल रहा है।

Related posts

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सैक्टर-15 की मार्केट में लोगों को फेस मास्क उपलब्ध करवाए गए

Metro Plus

BJP के किस राजनेता की मिलीभगत से भू-माफियाओं ने किया करोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जा!

Metro Plus

विपुल गोयल के आवास पर मंत्री रामबिलास शर्मा का गुलदस्ते भेंट कर स्वागत किया गया

Metro Plus