Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वर्चुअल योग प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन किया गया

Metro Plus से Jassi Kaur की रिपोर्ट
Faridabad News, 22 जून:
सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड और जूनियर रेडक्रॉस ने एन.एच-तीन फरीदाबाद के सरकारी बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता में छठे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न गतिविधियों जैसे पोस्टर, निबंध और वर्चुअल योग प्रतियोगिता आदि का ऑनलाइन आयोजन किया गया। इन प्रतियोगताओं की बालिकाओं और स्टॉफ के सभी सदस्यों ने बहुत अच्छे से तैयारी की हुई थी। ब्रिगेड अधिकारी व प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने बताया कि नियमित रूप से योग करने से तन और मन दोनों ही प्रसन्न और स्वस्थ रहते हैं और शरीर में कोई विकार नहीं रहता। योग भारतवर्ष की प्राचीन परम्परा रही है तथा योग में हर तरह की बीमारी का उपचार है। आज जबकि भारतीय परम्परा का वैश्विक प्रचार हो रहा है तो योग में भारतीयों के लिए हर क्षेत्र जैसे योग अध्यापक, योग इंस्ट्रक्टर, योग ऑनलाइन क्लासेज तथा योग से संबंधित पाठ्य सामग्री आदि में व्यवसाय और रोजगार की भी असीमित संभावनाएं हैं और देश की इस सम्पदा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक ऊचाईयों पर ले जाया जा सकता है। आज के युग में प्रत्येक व्यक्ति हैल्थ कॉन्शस है और योग द्वारा इसे सुगमता से स्थयित्व प्रदान किया जा सकता है।
इस मौके पर जूनियर रेडक्रॉस काउन्सलर और प्राचार्य रविन्द कुमार मनचन्दा ने कहा कि विद्यालय के प्राध्यापकों प्रियंका, कविता, गीता, हेमा, शिवानी, आशा, सविता, अनु, मोनिका और जसनीत ने निबंध, पोस्टर और योग करते हुए फोटो में क्रमश: सोनिया, तबिंदा तथा खुशी प्रथमय गायत्री, अंशु, सिमरन को द्वितीयय तारा, यशिका, जिया को तृतीय तथा सिमरन, रियंका व सोनम को चतुर्थ घोषित किया गया।
इस मौके पर प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने सभी अध्यापकों और प्राध्यापकों का सुंदर संयोजन के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि आप के समर्पित कार्य के बिना ऐसा होना असम्भव था तथा बच्चों की सुंदर प्रस्तुति के लिए भी प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि इन सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को विद्यालय खुलने पर सम्मानित किया जाएगा।

Related posts

17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा और स्वच्छता ही सेवा अभियान का आयोजन किया जाएगा: CEO शिखा

Metro Plus

Zero Defect Zero Effect enables Make in India– J.P. Malhotra

Metro Plus

अब हरियाणा में सबके घर का सपना होगा पूरा, कैसे बुक करवाए अपना फ्लैट? पढ़े पूरी रिपोर्ट!

Metro Plus