Metro Plus News
एजुकेशनगुड़गांवफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

हरियाणा में अब नहीं होंगी फाईनल ईयर की परीक्षा, उच्चतर शिक्षा विभाग ने किए आदेश जारी।

मैट्रो प्लस के लिए नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
चंडीगढ़, 23 जून:
हरियाणा के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में अब फाईनल ईयर की कक्षाओं की परीक्षा नहीं होंगी। छात्रों के हितों को देखते हुए फाइनल ईयर, री-अपीयर और डिस्टेंड एजुकेशन के छात्रों को बिना परीक्षा लिए अगली कक्षा में प्रोमोट करने के आदेश उच्चतर शिक्षा विभाग के प्रिंसीपल सेक्रेटरी अंकुर गुप्ता ने आज जारी कर दिए हैं। आदेशों के मुताबिक पिछले सेमेस्टर की परीक्षाओं और इंटरनल माक्र्स के आधार पर छात्रों को प्रमोट किया जाएगा। स्मरण रहे कि इससे पहले प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों को बिना परीक्षाओं के प्रमोट करने का किया जा चुका है।
ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर एनएसयूआई और मैट्रो प्लस ने पिछले काफी समय से उठा रखा था।

Related posts

बल्लभगढ़ बस स्टैंड पर ट्रैफिक सुधार के लिए DCP का दौरा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Metro Plus

दिल्ली स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों ने नेतृत्व की जिम्मेदारी संभाली।

Metro Plus

शहर की मशहूर टैरो कार्ड रीडर और नुमेरोलॉजिस्ट ऋचा चुटानी को मिला ह्यूमैनिटी एक्सीलेंस अवार्ड

Metro Plus