Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

सुमित गौड़ ने आखिर क्यों फूंका सरकार का पुतला ?

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 25 जून:
केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल के दामों में की गई बेतहाशा वृद्धि को लेकर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ ने सैक्टर-10 कांग्रेस भवन के समक्ष भाजपा सरकार का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान सुमित गौड़ के साथ मौजूद कांग्रेसियों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह ख्याल रखा उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए सुमित गौड़ ने कहा कि देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब डीजल पेट्रोल से भी महंगा हुआ है, जो एक गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि सरकार लॉकडाउन के बाद आम लोगों को राहत देना तो दूर बल्कि पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाकर उनकी जेबों पर डाका डालने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि देश की इतिहास में इतनी मूल्य वृद्धि आज तक नहीं हुई है और ऐसा तब हो रहा है, जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें निरंतर कर रही हैं। उन्होंने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि एक तरफ जहां कोरोना ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है वही केंद्र की भाजपा सरकार लोगों पर महंगाई की मार करके उन्हें प्रताडि़त करने का काम कर रही है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्दी पेट्रोल डीजल के दामों में कमी नहीं की गई तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर भाजपा सरकार की ईट से ईट बजा देंगे।

Related posts

FMS के छात्राओं ने हर्षोल्लास से मनाया नीला दिवस

Metro Plus

चन्द्रशेखर फरीदाबाद जिले के उपायुक्त बने और आदित्य दहिया निगमायुक्त

Metro Plus

दशहरा कमेटी पुन्हाना द्वारा रावण दहन कार्यक्रम पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Metro Plus