Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

KL Mehta School ने 12वीं परीक्षा में अपना परचम लहराया

Metro Plus से Jassi Kaur की रिपोर्ट
Faridabad News, 14 जुलाई:
के.एल महत्ता दयानंद पब्लिक स्कूल नंबर-1 नेहरू ग्राउंड के विद्यार्थियों ने 12वीं के रिजल्ट में अपना परचम लहराया।
इस मौके पर स्कूल कि प्रधानाचार्य डॉ० गीता यादव ने कहा कि हमारे विद्यालय का परिणाम बहुत सराहनीय रहा है। नॉन मेडिकल, मेडिकल, कॉमर्स और आट्र्स में विद्यार्थियों के प्रदर्शन ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया तथा उनकी कड़ी मेहनत रंग लाई। मेडिकल में महक रावत ने 92.8 प्रतिशत कॉमर्स में आकांक्षा ने 94.4 प्रतिशत अनु ने 92.8 प्रतिशत तथा आट्र्स में संजना ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। विद्यालय के होनहार छात्राओं में 12 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक, 22 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक, 37 विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। 90 विद्यार्थियों ने अलग-अलग विषयों में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
इस मौके पर महर्षि दयानंद शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष आनंद महत्ता ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत गर्व का क्षण है। उन्होंने विद्यार्थियों और अध्यापकों को ढेर सारी बधाईयां तथा अपना आशीर्वाद देकर भविष्य में भी इसी प्रकार आगे बढऩे को कहा।

Related posts

अनशन पर बैठे पत्रकार मोहन तिवारी के समर्थन में आए आम आदमी पार्टी के शुशील गुप्ता

Metro Plus

भाजपा युवा मोर्चा ने विपुल गोयल को सौंपा ज्ञापन

Metro Plus

GST करों को सरल व पारदर्शी बनाने की दिशा में एक प्रभावी कदम है: जेपी मल्होत्रा

Metro Plus