Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा ने किया शहीद चंद्रशेखर आजाद स्मारक एवं पार्क का शिलान्यास।

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
बल्लभगढ़, 23 जुलाई:
हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचन्द शर्मा  के बड़े भाई टिपरचंद शर्मा ने आज शहीद पंडित चंद्रशेखर आजाद की जयंती के मौके पर सेक्टर-2 में उनके नाम से शहीद चंद्रशेखर आजाद स्मारक एवं पार्क का शिलान्यास किया। यह पार्क सेक्टर-2 में ग्रीन बेल्ट के साथ-साथ बनाया गया है। वहीं सेक्टर-2 के चौराहे का नाम भी शहीद चंद्रशेखर आजाद के नाम पर रखा गया है, जिसका अनावरण किया गया।
इस मौके पर कहा कि उनकी यह मांग पुरानी थी जिसको हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने पूरा किया है। इस पार्क के बनने से सेक्टरवासियों और उसके साथ बनी ही सोसायटी के लोगों को काफी फायदा पहुंचेगा। भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा ने कहा कि शहीदों के नाम पर पार्कों का नाम रखा जाना बहुत ही अच्छी शुरुआत है। आज शहीदों की शहादत के कारण ही हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस पार्क को सुंदर बनाया जाएगा।
इस मौके पर केएल वशिष्ठ, जेसी शर्मा, कुलदीप शर्मा, बिशन वशिष्ठ, अशोक शर्मा, पुष्पा शर्मा व संगीता नेगी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Related posts

FLCC द्वारा आयोजित ‘जश्न-ए-फरीदाबाद’ में मुख्यमंत्री नायब सैनी करेंगे शिरकत

Metro Plus

भारत भूषण शर्मा ने घर-घर दीप पहुंचाने का प्रण करते हुए किया आह्वान, हर घर में दीपावली मनाई जायेगी!

Metro Plus

अब फरीदाबाद से भी देश के लिए खेलेंगे पीटी ऊषा और मिल्खा सिंह जैसे एथलीट: विपुल गोयल

Metro Plus