Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

जजपा का हर रोज हो रहा है कुनबा बड़ा, प्रेम सिंह धनखड़ के नेतृत्व में आज फिर शामिल हुए लोग!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 23 जुलाई:
वरिष्ठ जजपा नेता प्रेम सिंह धनखड़ के नेतृत्व में आज दिल्ली फार्म हाउस पर फरीदाबाद जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले विभिन्न रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन तथा राजनीतिज्ञ लोगों को जननायक जनता पार्टी के संरक्षक डॉ. अजय सिंह चौटाला के द्वारा पटका पहनाकर जजपा पार्टी में शामिल किया गया।
इस मौके पर डॉ.अजय सिंह चौटाला ने सभी सम्मलित लोगों का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत करते हुए कहा कि जिस प्रकार से फरीदाबाद में विभिन्न रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन तथा राजनीतिज्ञ पार्टियों के लोग जजपा पार्टी में शामिल हो रहे हैं उससे फरीदाबाद में हर रोज जजपा पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है, इससे आने वाले समय में फरीदाबाद में जजपा पार्टी की एक तरफ लहर चलेगी। श्री चौटाला ने सभी लोगों को कहा कि यह आपकी अपनी सरकार है इसलिए लोगों के कार्य करवाकर लोगों को पार्टी से जोडऩे का कार्य करें।
इस मौके पर जयप्रकाश पूर्व प्रधान हुड्डा कर्मचारी संगठन, जेपी चौधरी, कँवरसेन चौधरी, श्यामबीर सन्सनवार, प्रदीप चौधरी, भगवान सिंह फौजदार, हरवीर सिंह फौजदार, डॉ. वेदबीर, सुरजीत सिंह, गगन सिंह, दीपक बिष्ट, सुरेश चाहर, श्रीचन्द, शैलेन्द्र चाहर, सतीश गिरधर पूर्व प्रिंसिपल, एसके भाटिया आरडब्लूए सेक्टर-46, एसपी शर्मा आरडब्लयूए सेक्टर-45, पवन सैनी पूर्व युवा हल्का प्रधान इनेलो, सुरेन्द्र प्रजापति, रोहताश पूर्व जिला उपाध्यक्ष इनैलो पिछड़ा वर्ग, रजक धोबी समाज प्रधान, विक्की सैनी पूर्व युवा हल्का उपाध्यक्ष इनेलो इत्यादि जजपा पार्टी में शामिल हुए।
इस अवसर पर प्रेम सिंह धनखड़, ललित बंसल, कुलदीप तेवतिया पूर्व पार्षद, प्रदीप चौधरी, दीपक चौधरी पार्षद, अमर नरवत, हरदत्त जांगड़ा, राजेश रावत, अख्तर हुसैन, रवि शर्मा, जयप्रकाश ढुल इत्यादि जजपा नेता उपस्थित रहे।



Related posts

हर्षोल्लास के साथ कराई गई श्री जिनचंद्र सूरिश्वर महाराज की पूजा

Metro Plus

Advanced एजूकेशनल इंस्ट्रीट्यूटशन में आयोजित Sports & Cultural प्रोग्राम में छात्रों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा।

Metro Plus

Vidya Mandir School में इंटरस्कूल क्विज और टेक टास्क में नन्हें वैज्ञानिकों ने दिखाई अदभुत प्रतिभा

Metro Plus