Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

जिला उपायुक्त द्वारा फरीदाबाद में 103 कंटेनमेट जोन, वाले इलाको को 20 जोन में बाटा गया

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 28 जुलाई:
जिलाधीश यशपाल यादव ने जिला समन्वय समिति की बैठक में हुए निर्णय के अनुसार जिला में कंटेनमेट जोन की संशोधित सूची जारी की है। जिसमें 103 कंटेनमेंट जोन में जिला के विभिन्न क्षेत्र शामिल किए गए हैं। जिलाधीश ने जारी आदेशो में बताया कि फरीदाबाद जिला के जिन क्षेत्रों में कोरोना के नए मामले सामने आएं हैं, वहां पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार कंटेनमेंट की सूची को संशोधित किया गया है। इन कंटेनमेंट जोन में जिला प्रशासन, हरियाणा व केंद्र सरकार द्वारा जारी सभी हिदायतें लागू होंगी। कंटेनमेंट जोन के क्षेत्र से बाहर शहरी क्षेत्र में 200 मीटर की परिधि तक तथा ग्रामीण क्षेत्र में कंटेनमेंट जोन के क्षेत्र से एक हजार मीटर की परिधि तक के क्षेत्र को बफर जोन घोषित किया है। उन्होंने बताया कि सभी इंसीडेंट कमांडर अपने क्षेत्र के कंटेनमेंट जोन में सभी एसओपी को लागू करवाना सुनिश्चित करेंगे।
डीसी यशपाल यादव ने बताया कि कंटेनमेंट जोन नंबर-1 में डबुआ कॉलोनी, दो में एनआईटी फरीदाबाद का कुछ एरिया, तीन में बाढ़ मोहल्ला का एरिया, चार में जवाहर कॉलोनी का एरिया, पांच में मुजेसर का एरिया, कंटेनमेंट जोन-6 में ग्रीन फील्ड कॉलोनी का कुछ एरिया, सात में सैक्टर-23 संजय कॉलोनी का एरिया, आठ में सैक्टर-62 का एरिया, नौ में नजदीक मुल्ला होटल आदर्श कॉलोनी का एरिया, कंटेनमेंट जोन-10 में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सैक्टर-18 का एरिया, ग्यारह में तिगांव की गली नंबर-एक, बारह में गांव सिही का एरिया, तेरह में सैक्टर-10 का एरिया, चौदह में इंद्रा कॉलोनी का एरिया, कंटेनमेंट जोन-15 में आटो पिन झुग्गी का एरिया, सोलह में सैक्टर-14 का एरिया, सतरह में सैक्टर-7 का एरिया, अठारह में गांव मवई का एरिया, उन्नीस में इंद्रा कॉलोनी का एरिया, कंटेनमेंट जोन-20 मेें हुनमान नगर का कुछ एरिया सहित इसी प्रकार कुल 103 कंटेनमेंट जोन में शहर के विभिन्न एरिया को शामिल किए गए है।

Related posts

Fogaat School ने वार्षिक उत्सव में बांटे साईकिल और लैपटॉप

Metro Plus

एसवीसी को-ऑपरेटिव बैंक ने खोली अपनी 10 नई ब्रांच

Metro Plus

सांसे मुहिम पर्यावरण के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा: विजय प्रताप

Metro Plus