Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

सांसे मुहिम व योगा ऑफ द डे की टीम ने मिलकर किया पौधारोपण

Metro Plus से Jassi Kaur की रिपोर्ट
faridabad News, 28 जुलाई:
विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के मौके पर योगा ऑफ द डे की छात्राओं ने सांसे मुहिम के साथ जुड़कर पार्क इलाइट सैक्टर-85 बीपीटीपी में पौधारोपण किया।
सांसे मुहिम से जुड़ी छात्रा सपना और उनके ग्रुप योगा ऑफ द डे ने कहा पौधे नही लगाएंगे तो सांसे कहां से पायेंगे और अगर वायु ही शुद्ध नहीं होगी तो योग करने का भी कोई फायदा नहीं है अगर हमें शुद्ध वायु चाहिए तो ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने होंगे। योगा ऑफ द डे का कहना है की प्रत्येक व्यक्ति को हर साल अपने जन्मदिन या किसी शुभ अवसर पर पौधे जरूर लगाने चाहिए और लगाने के बाद उनकी देखभाल भी करनी चाहिए।
इस मौके पर सांसे मुहिम के संयोजक जसवंत पवार ने कहा कि सांसे मुहिम का कारवां लगातार बढ़ता जा रहा है शहर के युवा और पर्यावरण प्रेमी अब सांसे मुहिम के साथ जुड़कर जगह-जगह पौधारोपण किया जा रहा है आज सांसे मुहिम के द्वारा पन्हेरा खुर्द सिद्ध बाबा पैर की मंदिर सैक्टर-85 बीपीटीपी, सैक्टर-2 पार्क सब में मिलाकर 50 पौधे लगाए गए और सब ने उनकी देखभाल का जिम्मा भी खुद से लिया।
इस मौके पर हिमांशु भट्ट, आशीष मंगला, सपना, नर्मदा, पूनम, धवन शर्मा, पारस, दीपक आजाद, सुमित पांचाल आदि मौजूद रहे।

Related posts

सरकारी अस्पतालों में चलेगा सफाई अभियान, स्टॉफ होगा ड्रैस में, जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करेगा स्वास्थ्य विभाग: डॉ. सुमिता मिश्रा

Metro Plus

Grand Columbus में अंर्तविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

Metro Plus

मानव रचना में हुआ Annual Fest Resurrection-2016 का जोरदार आगाज

Metro Plus