Metro Plus News
Uncategorizedएजुकेशनफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

FPSC ने नवनियुक्त शिक्षा अधिकारी का स्वागत कर उनसे निजी स्कूल संचालकों की समस्याओं पर की चर्चा।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 24 अगस्त:
फरीदाबाद प्रोग्रेसिव स्कूल्स कॉन्फ्रेंस (FPSC) के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज नवनियुक्त जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रितु चौधरी से मिलकर उनके पदभार ग्रहण करने के बाद प्लांट देकर स्वागत किया। इसके साथ ही इस प्रतिनिधिमंडल ने इस अवसर पर रितु चौधरी और जिला शिक्षा अधिकारी सतेंद्र कौर को एक ज्ञापन देकर उनसे निजी स्कूल संचालकों की समस्याओं को लेकर चर्चा भी की।
FPSC के अध्यक्ष नरेन्द्र परमार ने बड़े सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई इस मुलाकात को एक शिष्टाचार भेेंट बताया। उन्होंने बतया कि एफपीएससी के प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को बताया कि लॉकडाउन के कारण अभिभावकों द्वारा निजी स्कूलों को फीस नहीं जमा करने एवं बकाया फीस राशि का भुगतान किए बिना ही ट्रांसफर सर्टिफिकेट देने को लेकर सीएम विंडो, डिविजनल कमिश्नर, डिप्टी कमिश्नर एवं जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अभिभावकों द्वारा निजी स्कूलों के खिलाफ झूठी शिकायतें दी जा रही हैं।
इसी को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने निजी स्कूलों का पक्ष रखते हुए उन्हें बताया कि मार्च महीने से लॉकडाउन के चलते हरियाणा सरकार के आदेशानुसार प्रदेश के सभी स्कूल बन्द है। जबकि निजी स्कूल संचालकों द्वारा निर्विरोध ऑनलाईन क्लासेज के माध्यम से पठन पाठन कार्य सुचारू रूप से चलाया जा रहा हैं जबकि अभिभावकों द्वारा नाममात्र भी फीस जमा नहीं की जा रही हैं।
बावजूद इसके कि इस संबंध में शिक्षा विभाग और माननीय उच्च न्यायालय द्वारा भी स्पष्ट कर दिया गया है कि अभिभावकों को निजी स्कूलों में पढऩे वाले बच्चों की फीस हर हाल में जमा करनी होगी। माननीय उच्च न्यायालय ने तो अपने आदेशों में स्पष्ट कह दिया है कि निजी स्कूलों के अभिभावकों को एनुअल फीस, ट्रांसपोर्ट फीस जोकि निजी स्कूलों द्वारा वास्तविक खर्च हुई है, वो जमा करनी होगी। साथ ही मासिक ट्यूशन फीस भी जमा करनी होगी चाहे निजी स्कूलों के द्वारा ऑनलाईन क्लासेज उपलब्ध करवाई गई हैं या नहीं।
जिला शिक्षा अधिकारी सतेंद्र कौर तथा जिला शिक्षा मौलिक अधिकारी रितु चौधरी ने
फरीदाबाद प्रोग्रेसिव स्कूल्स कॉन्फ्रेंस (FPSC) के प्रतिनिधिमंडल से विस्तार से शिक्षा संबंधित मुद्दों पर चर्चा की एवं अभिभावकों की फीस एवम् ट्रांसफर सर्टिफिकेट संबंधित शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया।
इस प्रतिनिधिमंडल में संस्था के उप-प्रधान टी.एस. दलाल, महासचिव राजदीप सिंह तथा वाई.के. माहेश्वरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा अभिभावकों से निजी स्कूलों को मासिक फीस एवं अन्य शुल्क भी जमा करने की अपील की।

Related posts

Governor, Prof Kaptan Singh Solanki distributing sewing machines to women’s at Nari Jagriti Sammelan

Metro Plus

शहीदों के प्रति शुक्रगुजार रहें देशवासी: राजेश नागर

Metro Plus

इनेलो और बसपा गठबंधन टूटा, बहन-भाई का प्यार राजनीति की भेंट चढ़ा

Metro Plus