Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

सांसे मुहिम द्वारा शिक्षक दिवस पर किया गया पौधारोपण

Metro Plus से Jassi Kaur की रिपोर्ट
Faridabad News, 5 सितम्बर:
स्त्री शक्ति पहल समिति संस्था के आईएमटी सैक्टर 68 स्थित शिक्षण संस्थान पर सांसे मुहिम के द्वारा शिक्षक दिवस के मौके पर पौधारोपण किया गया। पौधारोपण महिला आयोग की सदस्य रेनू भाटिया द्वारा कराया गया। महिला आयोग की सदस्य रेनू भाटिया ने कहा कि सांसे मुहिम के द्वारा जो फरीदाबाद शहर में जगह-जगह, अलग-अलग स्थानों पर जो पौधारोपण किया जा रहा है सभी को उसमें अपना बढ़-चढ़कर सहयोग करना चाहिए और सभी को अपने जीवन में एक पौधा जरूर लगाना चाहिए।
इस मौके पर स्त्री शक्ति संस्था के अध्यक्ष पूनम सिनसिनवार ने शिक्षक दिवस के मौके पर अपने शिक्षण संस्थान में सभी छात्राओं को कहां की शिक्षक दिवस के मौके पर सभी एक-एक पौधा अपने गुरूओं की याद में लगाएं जरूर लगाएं और इस मौके पर सभी छात्राओं और अध्यापकों को एक-एक पौधा भेंट किया गया।
इस मौके पर जसवंत पवार ने कहा कि साल भर में जितने भी त्यौहार, दिवस, पर्व,जन्मदिन या कोई भी खुशी का मौका आता है तो उस मौके पर एक पौधा जरूर लगाना चाहिए तभी हम आने वाले वक्त में पर्यावरण को शुद्ध और प्रकृति को बचा पाएंगे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से युवा आगाज संगठन के संयोजक जसवंत पवार, पूनम सिनसिनवार,मदन गोपाल, रीटा, विजू ठेकेदार, योगिता, नेहा, रचना, कीर्ति आदि उपस्थित थे।

Related posts

Meeting with Rajiv Pratap Rudy @ AIMA NMC

Metro Plus

Vidyasagar स्कूल ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए लाखों की स्कॉलरशिप दी

Metro Plus

प्राईवेट स्कूलों पर कसी नकेल ,अब बच्चों की फीस करेगी सरकार निर्धारित!

Metro Plus