Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिवीडियो

कोविड-19 से मिलकर लड़ेंगे और हराएंगे भी: उपायुक्त यशपाल

Metro Plus से Jassi Kaur की रिपोर्ट
Faridabad News, 22 सितंबर:
उपायुक्त यशपाल ने कहा कि कोविड-19 निपटने के लिए जिला प्रशासन द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। ऐसे में प्राइवेट अस्पतालों की भी यह जिम्मेदारी बनती है कि वह आपदा के इस दौर में प्रशासन का सहयोग करें। उपायुक्त यशपाल ने वीडियों कॉन्फ्रेंस के जरिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं निजी अस्पतालों के चिकित्सकों के साथ जिला फरीदाबाद में कोविड-19 के मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा कर रहे थे।
मीटिंग में उपायुक्त यशपाल ने सभी प्राइवेट अस्पतालों में बैडों की स्थिति, वेंटिलेटर की सुविधा व वहां लिए जा रहे खर्च के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उपायुक्त ने कहा कि आज आपदा के समय में हमें मिलकर काम करना है। अगर किसी अस्पताल में कोई दिक्कत है तो वह तुरंत जिला नोडल अधिकारी से सम्पर्क करें। उन्होंने कहा कि हमारी पहली जिम्मेदारी फरीदाबाद के मरीजों को बेहतर सुविधा मुहैया करवाना है। मीटिंग में सीएमओ रणदीप सिंह पुनिया सहित सभी निजी अस्पतालों के चिकित्सक भी मौजूद थे।

Related posts

सूरजकुंड हस्तशिल्प मेला सभ्यता, संस्कृति कलाओं का अपार संगम है: डी.एस.ढेसी

Metro Plus

जेपी मल्होत्रा के नेतृत्व में काउंसिल कर रही है ट्रेनिंग व स्किल डेवलपमैंट के क्षेत्र में कार्य

Metro Plus

निगमायुक्त मो०शाइन की पहल पर अब एक ही छत के नीचे भरे जा सकेंगे निगम के टैक्स

Metro Plus