Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

आखिर कौन सा आश्वासन दे बैठी विधायका साहब ऑटो मार्किट के दुकानारों को ?

Metro Plus से Jassi Kaur की रिपोर्ट
Faridabad News, 17 अक्टूबर:
तिकोना पार्क ऑटो मार्किट के प्रधान देविंद्र रतड़ा ने दुकानदारों के साथ बडख़ल विधायका सीमा त्रिखा के साथ मुलाकात की। दुकानदारों ने विधायका को बताया की नगर-निगम ने लीज की अवैध रूप से बनी दुकानों को तोडऩे का 15 सितम्बर का नोटिस दिया था। जबकि कम्प्लेक्स ने उन्हें यह दुकाने 99 साल की लीज पर दी थी। निगम ने उन्हें अवैध तरीके से बनाने का नोटिस दिया था की वह 7 दिनों में अपना अवैध निर्माण हटा ले। उसको लेकर दुकानदारों ने नगर-निगम के जॉइंट कमिश्नर प्रशांत अटकन से मुलाकात की थी और उन्हें नोटिस के बारे में अवग्त कराया था। दुकानदारों को जॉइंट कमिश्नर ने आश्वाशन दिया था कि वह किसी की दुकान नहीं तोडऩा चाहते लेकिन जिस तरह निगम ने तिकोना पार्क की लीज की दुकानों को जिस भी तरह दिया था वह उस तरह से अपनी दुकान को कर ले या फिर उन दुकानों को फ्री होल्ड करवा ले।
इस मौके पर विधायका सीमा त्रिखा ने सभी दुकानदारों को आश्वाशन दिया है कि वह किसी भी सूरत में दुकानों को नहीं तोडऩे देंगी। उन्होंने कहाकि वह हरियाणा के मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगी और उनके समक्ष यह मामला रखेंगी और ऐसी पॉलिसी हो जिससे दुकानदार कम पैसों में अपनी दुकान फ्री होल्ड करवा सकें उन्होंने कहाकि वह जल्द ही नगर-निगम कमिश्नर यश गर्ग से भी मुलाकात करेंगी जिससे दुकानदारों को मदद मिल सके।
इस मौके पर हनीफ खान, सतीश खत्री, किशन लाल, निसार अहमद, योगराज भगत, राज कुमार, दीनू खान, शाखील खान, सन्नी भाटिया, नरेश यादव, तुलसी दास कथूरिया, लखानी आदि दुकानदार मौजूद थे।

Related posts

आधार में 10 साल पुराना डेमोग्राफिक विवरण सत्यापित कराना है अनिवार्य: एडीसी अपराजिता

Metro Plus

हिसार एयरपोर्ट के ऑपरेशनल होने से हिसार एक इंडस्ट्रियल हब बनकर उभरेगा: विपुल गोयल

Metro Plus

कृष्णपाल गुर्जर की करतूतों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी से मिलेंगे विजय प्रताप

Metro Plus