Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया

Metro Plus से Jassi Kaur की रिपोर्ट
Faridabad News, 12 नवम्बर:
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन.एच.तीन फरीदाबाद में जिला स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से तथा विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया।
इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने बताया कि आज विद्यालय के सभी अध्यापकों, प्राध्यापकों, मिड डे मील कर्मचारियों और विद्यालय के नॉन टीचिंग स्टॉफ सहित सभी के स्वास्थ्य की जांच बी.के हॉस्पिटल से आई टीम द्वारा की गई। डिप्टी सिविल सर्जन तथा उन के सहयोगियों के सभी का ब्लड शूगर, ब्लड प्रेशर, वजन तथा बी.एम.आई आदि की जांच की गई। विद्यालय के लगभग सभी शिक्षकों और अन्य सदस्यों की जांच डिप्टी सिविल सर्जन, ए.एच काउन्सलर अनुक्रम भाटी, स्टॉफ नर्स प्रियंका, स्टॉफ नर्स रेखा और कपिल की टीम ने सभी को हृदय आघात, मधुमेह, ब्लड प्रेशर, नशे से दूर रहने तथा बॉडी मास इंडेक्स से सम्बन्धित जानकारी बुकलेट वितरित कर और समझा कर बताई गई।
इस मौके पर डिप्टी सिविल सर्जन की टीम द्वारा प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा, सुंदर लाल, संजय मिश्रा, प्रेमदेव यादव, परवीन कुमार, पूनम, जसनीत कौर, अमृत कौर, मनीषा, कविता, गीता, अंशुल सहित लक्ष्मी, कमला एवं सभी कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें व्यायाम, सिटरस फ्रूट्स, अंकुरित अनाज और हरी सब्जियों का अधिक से अधिक सेवन करने का परामर्श दिया गया।
इस मौके पर प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने डिप्टी सिविल सर्जन और उन के टीम के सदस्यों ए.एच काउन्सलर अनुक्रम भाटी, स्टॉफ नर्स प्रियंका, स्टॉफ नर्स रेखा और कपिल का विद्यालय और स्टॉफ की ओर से बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया।

Related posts

विद्या मंदिर आईंसटिन ओल्मपियाड में Outstanding Performance के लिए अर्पित गुप्ता सम्मानित किए गए।

Metro Plus

लंका दहन में विघ्न डाला तो फूंके जाएगें अधिकारियों के पुतले

Metro Plus

Vidya Mandir School में इंटरस्कूल क्विज और टेक टास्क में नन्हें वैज्ञानिकों ने दिखाई अदभुत प्रतिभा

Metro Plus