Metro Plus News
हरियाणा

हादसा: करोड़ों रूपए की लागत से निर्माणाधीन डेडिकेटेड फ्रेट काॅरिडोर रेलवे पुल गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल!

Metro Plus से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
गुरूग्राम, 24 नवंबर:
साइबर सिटी गुरुग्राम में अभी तक तो फ्लाईओवर के गिरने और क्षतिग्रस्त होने के मामले ही सुर्खियां बनते रहे है। लेकिन अब करोड़ों रूपए की लागत से निर्माणाधीन डेडिकेटेड फ्रेट काॅरिडोर रेल लाइन के 60 फुट ऊचाई वाले दो पिल्लरों के बीच में रेलिंग जमीन पर आकर गिरने का मामला सामने आया है। इतने बडे हादसे में तीन लोगों को मामूली चोटें आने की आशंका जताई जा रही है। जिन्हे अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
सोमवार को सोहना से लगती जिला नूंह की सीमा पर बसा गांव आटा के निर्माणाधीन डेडिकेटेड फ्रेंट काॅरिडोर रेल लाइन के 60 ऊचाई वाले दो पिल्लरों के बीच में से लोहे की रेलिंग जमीन पर आकर गिर गई। रेलिंग गिरने रेलिंग का एक हिस्सा लाइन के नीचे खड़ी बलौरो गाड़ी के ऊपर आकर गिरा। जिसमें बलौरो गाड़ी का चालक उस समय उसके अंदर बैठा हुआ था। जिससे मामूली चोट आनी बताया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार इस हादसे में बलौरो चालक समेत तीन लोगों को चोटें आई है जिन्हें तुरन्त प्रभाव से मौके पर एम्बुलेंस बुलाकर अस्पताल में दाखिल कराया गया है। लेकिन हादसे में घायल होने वाले किसी भी मजदूर के नाम का खुलासा रेल विभाग के अधिकारी नहीं कर रहे हैं।
निर्माणाधीन रेल लाइन के पास से उस समय जा रहे गांव आटा के निवासी ओमबीर ने बताया कि यह हादसा दोपहर बाद एक बजे के करीब हुआ है। जिसकी आवाज भी इतनी तेज थी कि 50 से 60 फुट की दूरी पर बैठें लोगों के कान तक सुन्न हो गए। सैकड़ों नट दूर-दूर तक बिखर गए। अपनी दादी के साथ चाय के खोखा पर खेल रहे प्रिंस ने बताया कि पिल्लर के से रेलिग गिरने के दौरान दो से ढाई इंच मौटे लोहे के नट आसपास के क्षेत्र में दूर–दूर तक बिखर गए है। लेकिन लोहे के नटों से कोई चोटिल नहीं हुआ है।



Related posts

अवैध निर्माणकर्ताओं और कब्जेधारियों को चेताया ज्वाईंट कमिश्नर इंफोर्समेंट ने।

Metro Plus

DCP ट्रैफिक अमित यशवर्धन और एसडीएम परमजीत चहल ने किया सरल सेवा केन्द्र का निरीक्षण

Metro Plus

रक्तदान से बड़ा जीवन में कोई दान नहीं: सीमा त्रिखा

Metro Plus