Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

SDM अपराजिता ने जिला बाल सुधार गृह का निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
बल्लभगढ़, 23 नवम्बर:
एसडीएम अपराजिता ने जिला बाल सरंक्षण अधिकारी तथा जिला बाल सुधार गृह में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि सरकार द्वारा हिदायतों के अनुसार यहां रह रहे बच्चों के रहन सहन और खान-पान तथा शिक्षा सम्बन्धित व्यवस्था सुनिश्चित करें। एसडीएम अपराजिता ने जिला बाल सुधार गृह का निरीक्षण करते हुए यह निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने वहां पर रह रहे बच्चों से बातचीत की और उनके रहन-सहन तथा खान-पान सम्बन्धित जानकारी ली।
एसडीएम अपराजिता ने कहा कि बाल सुधार गृह में रहने वाले बच्चों के लिए सरकार के दिशा-निर्देशों की पालना पूर्णतया सुनिश्चित करें। कोविड-19 के संक्रमण के बचाव के लिए सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार बच्चों को सौसल डिस्टेंस बना कर रखने, एक-दूसरे से दो गज की दूरी बनाए रखने, हाथों को साबुन से धोने तथा सेनेटाइजर करने के लिए प्रेरित करें और यहां नियमों की पूरी पालना सुनिश्चित हो।
इस मौके पर जिला बाल सुधार गृह के अधीक्षक दिनेश यादव ने एसडीएम अपराजिता को बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी ।
निरीक्षण के दौरान जिला बाल संरक्षण अधिकारी गरिमा सिंह, जिला बाल सुधार गृह के अधीक्षक दिनेश यादव, चेयरपर्सन पाल खुराना, जिला बाल सरंक्षण ईकाई की काऊंसलर अपर्णा सहित जिला बाल सुधार गृह के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

Dynasty International School में अंतरराष्ट्रीय कन्या दिवस का आयोजन किया गया।

Metro Plus

सड़कों पर घूमने वाले गोवंश से शहरवासियों को जल्द मिलेगी राहत, भेजा जाएगा गौशालाओं में: निगमायुक्त

Metro Plus

एक नबंर की मार्किट में जाने वाले लोगों को मिलेगी ट्रैफिक से निजात! देखें कैसे?

Metro Plus