Metro Plus News
उद्योग जगतफरीदाबादहरियाणा

Covid को लेकर DLF इंडस्ट्रीज एसोसिएशन करेगी बिजनेस समिट-2020 का आयोजन।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 25 नवम्बर:
डीएलएफ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन 27 नवम्बर को जूम प्लेटफार्म पर 9वें डीएलएफ बिजनेस समिट-2020 का आयोजन करने जा रही है। एसोसिएशन के प्रधान जे.पी मल्होत्रा ने बताया कि एमएसएमई और कोविड बिल्टी-लिविंग विद कोविड विषय पर आयोजित इस समिट में महाप्रबंधक व रीजनल हैड नई दिल्ली डॉ० एसएस आचार्य मुख्यातिथि होंगे जोकि सिडबी व सरकार द्वारा एमएसएमई सैक्टर को दी जाने वाली सुविधाओं पर जानकारी देंगे।
जेपी मल्होत्रा ने बताया कि कोविड बिल्टी-स्किल सैट फॉर एमएसएमई विषय पर डी.के. बख्शी, सुप्रसिद्ध अंर्तंराष्ट्रीय वक्ता वर्तमान परिवेश के अनुरूप उपस्थितजनों को कोविड से संबंधित व्याख्यान देंगे। पीजीआईएमएस रोहतक में कोविड-19 वैक्सीन की प्रिंसीपल इन्वेटीगेटर डॉ० सविता वर्मा वैक्सीनेशन की स्थिति व ट्रायल के संबंध में बताएंगी जबकि एमएसएमई इंटरनेशनल चैम्बर के चेयरमैन रविन्द्रनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजैक्ट आत्मनिर्भर भारत में एमएसएमई सैक्टर की भूमिका पर चर्चा करेंगे।
एसोसिएशन के महासचिव विजय राघवन ने बताया कि एसोसिएशन की 18वीं वार्षिक आम सभा भी आने वाली 27 नवंबर को आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि डॉ० आचार्य व बी.के. बख्शी एसोसिएशन के समिट सोविनार का लोकार्पण करेंगे।
एसोसिएशन के सलाहकार एम.पी. रूंगटा ने विश्वास व्यक्त किया कि यह समिट निश्चित रूप से कोविड के वर्तमान परिवेश में सभी संबंधित वर्गो के लिए महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। उन्होंने समिट के लिए जे.पी. मल्होत्रा की सराहना करते हुए कहा कि जूम प्लेटफार्म पर बिजनेट समिट निश्चित रूप से एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।
एसोसिएशन के निवर्तमान प्रधान संदीप गुप्ता, सलाहकार टी.सी धवन ने भी समिट की सफलता के लिए श्री मल्होत्रा को शुभकामनाएं दीं।

Related posts

एफएमएस के किडिज़ वल्र्ड के छात्रों को कराए गए सिंह सभा गुरुद्वारे के दर्शन

Metro Plus

मानसून में जलभराव से निपटने के लिए निगम के पास पूरे प्रबन्ध: निगमायुक्त

Metro Plus

अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव और गरिमापूर्ण, आजादी के आन्दोलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया: नायब सिंह सैनी

Metro Plus