Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

पुलिस कमिश्रर ने प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ मीटिंग कर पुलिस अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश।

पुलिस आयुक्त द्वारा शुरू किए गए बीट सिस्टम की लोगों ने की सराहना।
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 10 दिसम्बर:
पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह ने आज अपने कार्यालय में फरीदाबाद के विभिन्न एरिया से आए प्रभावशाली लोगो के साथ मिटिंग का आयोजन किया। इस दौरान मौजूद लोगों ने पुलिस कमिश्नर के द्वारा शुरू किए गए बीट व्यवस्था की सराहना की और पुलिस के द्वारा की जा रही रात्रि चैंकिग और गश्त को भी सरहाया गया। मौजूद लोगों ने बताया कि बीट पुलिस ऑफिसर अच्छा काम कर रहे है और क्राईम ब्रांच भी अपराधियों को सलाखों के पीछे भेज रही हैं।
इस दौरान फरीदाबाद जिले के विभिन्न एरिया से आए प्रमोद सैनी, महाबीर सिंह, लालचंद शर्मा, यशपाल, सर्वजीत सिंह, नीरज अरोड़ा, विजय सलूजा, राम जुनेजा, डा. सतीश फोगाट, हरप्रीत सिंह, अरूण सिंह, हारूण प्रधान, अनिल, अनिल गोयल, कृष्ण, सतपाल, त्रिलोक, प्रमोद कुमार, मंसूर अहमद, योगेश शर्मा, एसी जैन, रजनीकांत, बीरपाल आदि मौजूद रहे।
मीटिंग में मौजूद लालचंद शर्मा ने कहा कि पुलिस बहुत अच्छा कार्य कर रही है। पुलिस की सड़कों पर गश्त बढ़ी है, एसएचओ भी पुलिस गश्त पर रहते है। यह सराहनीय है।
यशपाल बब्बर ने कहा कि ओल्ड एरिया में बीट सिस्टम लागू होने से फायदा देखा गया है, एरिया में काफी हद तक क्राईम कंट्रोल हुआ है।
विजय सलूजा ने बताया कि वह आरओ प्लांट का काम करते है। पुलिस सराहनीय कार्य कर रही है, रात करीब दो बजे मुझे 1 किलोमीटर के एरिया में एक राईडर और एक पीसीआर मिली, मुझे सेफ्टी महसूस हुई। इससे यह प्रतीत होता है कि पुलिस सड़कों पर मौजूद है।
डॉ. सतीश फौगाट ने अपने सुझाव देते हुए कहा कि सेक्टर-56 एरिया में कुछ लोग खुले में बैठकर शराब पीते है। ऐसे लोगो के खिलाफ शिकंजा कसा जाना चाहिए। जिस पर पुलिस आयुक्त ने तुंरत एचएचओ को कार्यवाही करने हेतु दिशा-निर्देश जारी किए।
हरप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस का चेकिंग अभियान बहुत अच्छा कार्य है, इससे अपराध पर अंकुश लगने में मदद मिलती है उन्होने हाल ही में हुए एक वाक्य का जिकरा करते हुए बताया कि वह कहीं जा रहे थे रास्ते में एनआईटी-3 नंबर चौकी ने नाका लगाया हुआ था। नाके पर चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति से कट्टा बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि अगर वह व्यक्ति पकड़ा नही जाता तो कोई भी घटना हो सकती थी। जिस पर पुलिस ने एनआईटी तीन नंबर चौकी टीम को उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के लिए प्रशंसा पत्र देने के लिए कहा।
छायंसा गांव से आए सतपाल भाटी ने बताया कि उनके थाने में पीसीआर गाड़ी नही है। जिस पर पुलिस कमिश्नर मोहदय ने कहा कि जल्द ही थाने को गाड़ी दी जाएगी और नई गाड़ी का रिबन भी आपसे कटवाया जाएगा।
मीटिंग मेें मौजूद पूर्व आईएएस एससी जैन ने कुछ ट्रैफिक सुझाव दिए जिस पर पुलिस आयुक्त ने डीसीपी ट्रैफिक को उचित कार्यवाही करने और ट्रैफिक व्यवस्था को और सुचारू रूप से चलाने के दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मीटिंग में मौजूद अन्य लोगों ने भी कई सुझाव दिए जिस पर पुलिस आयुक्त ने तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए है।
अंत में पुलिस कमिश्नर महोदय ने मिटिंग में मौजूद सभी गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त करते हुए उनका धन्यवाद किया।

Related posts

एमएसएमई सैक्टर की गुणवत्ता और उत्पादकता बेहतर हो सकती है: जेपी मल्होत्रा

Metro Plus

सरकार की कार्यशैली पर पैनी नजर रखें कांग्रेस कार्यकर्ता: हुड्डा

Metro Plus

पॉपुलर मेडिकल स्टोर पर गलत दवाई देने पर का आरोप, लाईसैंस रद्द करने की मांग।

Metro Plus