Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

राजस्व रिकार्ड को दुरुस्त रखें सभी अधिकारी: यशपाल

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 10 दिसम्बर:
जिला उपायुक्त यशपाल ने कहा कि सभी तहसीलदार व नायब तहसीलदार अपने-अपने क्षेत्रों के राजस्व रिकार्ड को दुरुस्त रखें। समय पर इंतकाल दर्ज कर जमाबंदी तैयार करें और उन्हें निर्धारित समय के अंदर ही जमा करवाएं। उपायुक्त यशपाल गुरुवार को लघु सचिवालय के प्रथम तल स्थित कॉन्फ्रेंस हाल में जिले के सभी राजस्व अधिकारियों की मीटिंग को संबोधित कर रहे थे।
उपायुक्त ने कहा कि सभी तहसीलों में रजिस्ट्री व इंतकाल के कार्य ऑनलाईन किए गए हैं। ऐसे में समय पर इंतकाल दर्ज हों। लोगों को प्रेरित करें कि व इंतकाल आधारित रजिस्ट्री ही करवाएं। उन्होंने कहा कि लोगों को किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए समय से टोकन दें और रजिस्ट्री करें। उन्होंने मीटिंग में सभी तहसीलों के जमाबंदी कार्यों की क्रमवार ढंग से समीक्षा भी की।
मीटिंग में एसडीएम बल्लभगढ़ अपराजिता, एसडीएम बडख़ल पंकज सेतिया, डीआईओ मुनीष गुप्ता सहित सभी तहसीलदार व नायब तहसीलदार भी मौजूद थे।

Related posts

ग्रेंड कोलम्बस इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया ग्रेजुएशन-डे

Metro Plus

मानव रचना ने शहर की सुरक्षा के लिए पुलिस को अत्याधुनिक पीसीआर भेंट की

Metro Plus

FMS स्कूल में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया

Metro Plus