Metro Plus News
फरीदाबाद

SDM अपराजिता कल नीमका जेल में होंगी!

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
बल्लभगढ़, 11 दिसम्बर:
एसडीएम अपराजिता कल शनिवार, 12 दिसंबर को नीमका जेल में आयोजित मैनस्च्यूरल हाईजीन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी। एसडीएम अपराजिता द्वारा जेल में महिला बन्दियों को शरीर की स्वच्छता का पूरा ध्यान रखने और महावारी के लिए प्रशिक्षण देकर जागरूक करेगीं। महिलाओं को महावारी के दौरान स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता तथा खान-पान सम्बन्धित जानकारी विस्तारपूर्वक दी जाएगी।
इसके अलावा कोविड-19 के संक्रमण के बचाव के लिए सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार सोशल डिस्टेंस रखने तथा मुंह पर मास्क लगाने और हाथों को साबुन से धोने व सैनीटाईज करने के लिए स्वयं जागरूक होने और अपने सहपाठियों को प्रेरित करने के लिए भी जागरूक किया जाएगा। वहीं महिलाओं को सैनेटरी कीट तथा मास्क भी दिए जाएंगे।

Related posts

भाजपा सरकार में केवल कागजों में हुआ फरीदाबाद का विकास: लखन सिंगला

Metro Plus

जरूरतमंदों की मदद और भूखे को भोजन उपलब्ध कराने में मिलता है सुकून: विकास फागना

Metro Plus

गांधी जयंती पर मिशन जागृति द्वारा आयोजित ड्राईंग कम्पीटिशन में लेंगे हजारों छात्र-छात्राएं हिस्सा।

Metro Plus