Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबाद

रचना कसाना ने वर्कशॉप आयोजित कर बताया सोशल मीडिया का महत्व।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 15 दिसम्बर:
आज बढ़ते डिजिटल युग में हर किसी को डिजिटलाइजेशन को समझने की जरुरत है। डिजिटाइजेशन के महत्व और इसकी बारीकियों को अपने कर्मचारियों एवं ट्रेनी तक पहुंचाने के लिए वनटिक टेक्नोलॉजीज़ प्राइवेट लिमिटेड ने फैक्ट चेकिंग वर्कशॉप का आयोजन किया। इस वर्कशॉप की अध्यक्षता फैक्टशाला की ट्रेनर रचना कसाना ने की जोकि डीएवी सेंटेनरी कॉलेज फरीदाबाद के जनसंचार विभाग की अध्यक्षा हैं। कार्यशाला में मिथ्या समाचार, तथ्यों की परख तथा पुष्टिकरण पर केंद्रित विस्तृत जानकारी दी गई।
यह कार्यक्रम इन्टरन्यूज़ द्वारा डाटालीड्स के सहयोग तथा Google.org एवं गूगल न्यूज इनिशिएटिव की सहायता से किया गया। कार्यक्रम की संरचना इस प्रकार की गई कि प्रतिभागियों द्वारा ऑनलाइन प्रसारित हो रही सूचनाओं व अन्य सामग्री की प्रकृति को समझने में आसानी हो।
वर्कशॉप में सभी वर्कर्स को सोशल मीडिया (फेसबुक तथा वट्सएप) में आए दिन वायरल हो रही झूठी व भ्रामक खबरों से परिचित कराया गया। साथ ही सोशल मीडिया के फायदे और डिजिटल दुनिया में खुद को कैसे डिजिटल बनाये के बारे में बातचीत की गई। आज वेब की दुनिया में किस तरह के शब्दों का अधिक इस्तेमाल होता है और आप किस वेब की दुनिया में कदम रख सकते हैं कैसे आप झूठी खबरों और सच्चाई की जांच करे ये सभी बातें रचना कसाना ने अपनी वर्कशॉप में वनटिक टेक्नोलॉजीज़ प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों को समझाई।
साथ ही उन्होंने बताया कि आज सोशल मीडिया पर जानकारी को मनोरंजन के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। विडियो व फोटोस् बाहर के देशों की होती है और उन्हें भारत का बताकर वायरल कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि गूगल क्रोम में गूगल रिवर्स इमेज सर्च, सर्च बाई इमेज, टीनआई इत्यादि के जरिए फोटो व विडियो को वैरीफाई किया जा सकता है। टाइम टूल के जरिए पता लगाया जा सकता है कि वह फोटो कब खींची गई। ऑब्जर्वेशन के जरिए सही गलत का पता लगाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि आज वेब की दुनिया में कदम रखते सभी नये युवाओं को बेहद ही सचेत रहने की आवश्यकता है। तकरीबन 25 लोगों ने इस कार्यशाला में भाग लिया।
अंत में वहां के प्रोजेक्ट हेड दिनेश कुमार और सीएफओ मोहन कुमार ने रचना कसाना का आभार व्यक्त किया।

Related posts

FMS के प्राईमरी वर्ग के छात्रों द्वारा पुलिस स्टेशन का दौरा किया गया

Metro Plus

FMS में Graduation Day समारोह का आयोजन किया गया!

Metro Plus

शिक्षाविद्व Rtn. Narender Parmar को मातृशोक, अंतिम संस्कार आज सुबह 10.00 बजे

Metro Plus