Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

ग्राहक बढ़ाने के लिए पुलिस की छवि धूमिल करने वाले अवैध हुक्का बार संचालक को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार!

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 31 दिसम्बर:
पुलिस की छवि को धूमिल करने वाले एक आरोपी को क्राइम ब्रांच-48 ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान उमेश (30) गांव दौलताबाद, फरीदाबाद के रूप में हुई है।बता दें कि कल 30 दिसंबर को शाम के समय SHO सेक्टर-17 अपने थाना अंतर्गत सेक्टर-16 एरिया में गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान उनको मालूम हुआ कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें पुलिस की छवि को धूमिल किया जा रहा है।
सेक्टर-16 एरिया में अवैध रूप से हुक्का बार चलाने वाले उपरोक्त आरोपी की एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें आरोपी एक अन्य व्यक्ति से कह रहा है कि वह अवैध रूप से हुक्का बार चलाने की एवज में पुलिस चौकी सेक्टर-16, पुलिस थाना सेक्टर-17 और फरीदाबाद शहर की 12 क्राइम ब्रांच को ₹1,35,000/- रुपए हर महीने देता है।
जब उपरोक्त वीडियो के बारे में एसएचओ सेक्टर-17 को पता चला तो उन्होंने आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 499, 500, 419, 417, 420, 188, के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मामले की जांच ACP क्राइम अनिल यादव ने क्राइम ब्रांच-48 को सौंपकर आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के दिशा निर्देश जारी किए थे। इस पर क्राइम ब्रांच-48 ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को आज दौलताबाद गांव एरिया से गिरफ्तार किया है। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि वह सेक्टर-16 एरिया में अवैध रूप से हुक्का बार चलाता है, उसने ग्राहक बढ़ाने के लिए ऐसा किया है ताकि ग्राहकों को यह विश्वास हो जाए कि इस हुक्का बार पर पुलिस की रेड नहीं पड़ेगी क्योंकि आरोपी पुलिस को पैसा देता है।
आरोपी ने बताया मैंने यह सब जानबूझकर ग्राहकों को सुरक्षा की भाव देने के मकसद से कहा था, ऐसा कहने से उसके ग्राहक बढ़ेंगे और आमदनी अच्छी होगी।
DCP Hq. डॉ. अर्पित जैन ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ने पुलिस की छवि को सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों में धूमिल किया है, जिसके चलते आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा।

Related posts

हॉमर्टन ग्रामर स्कूल के बच्चों ने चलाया सफाई अभियान

Metro Plus

High Profile Sex रैकेट का खुलासा: हरियाणवी Dancer सहित 5 लोग Arrest

Metro Plus

डा० कुरैशी ने कहा कि व्यवस्था में सुधार के लिये सभी वर्गों की भागीदारी आवश्यक है

Metro Plus