Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

फौगाट पब्लिक स्कूल को निसा से मिला Micro इनोवेशन Award

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 2 जनवरी:
बल्लभगढ़ के समयपुर रोड राजीव कॉलोनी स्थित फौगाट पब्लिक स्कूल को शिक्षा के क्षेत्र में माइक्रो इनोवेशन अवॉर्ड प्राप्त हुआ है। यह अवॉर्ड नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल्स अलायंस (निसा) ने उन्हें अंबाला में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदान किया। अॅवार्ड को स्कूल के निदेशक डॉ. सतीश फौगाट एवं पिं्रसिपल निकेता सिंह ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया। अंबाला स्थित किंगफिशर टूरिस्ट केंद्र पर निसा ने अपने राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा की।
अवॉर्ड देते हुए निसा के अध्यक्ष डॉ. कुलभूषण शर्मा ने बताया कि कोरोना काल में संस्था के ऐप के जरिए उन्होंने विभिन्न श्रेणियों में प्रविष्टियां मांगी थीं। जिसमें माइक्रो इनोवेशन श्रेणी में फौगाट पब्लिक स्कूल विजेता रहा है। शर्मा ने बताया कि फौगाट स्कूल में एक यज्ञशाला की स्थापना की गई है जहां प्रतिदिन हवन होता है। इस हवन में संबंधित दिन जन्मदिन वाले छात्रों के साथ हवन किया जाता है और उन्हें याद के लिए तोहफा भी दिया जाता है। इस प्रकार इस स्कूल ने बच्चों में संस्कार और मानव जाति पर कल्याण के लिए हवन को माध्यम बनाया है, यह स्कूल की दूरंदेशी है।
अवॉर्ड लेते हुए स्कूल के निदेशक डॉ. सतीश फौगाट ने कहा कि उनके स्कूल में शुभसमय वैदिक यज्ञशाला के नाम से वास्तव में एक संस्कारशाला बनाई गई है जिसके बहुत अच्छे नतीजे निकलकर सामने आए हैं। इस यज्ञशाला के द्वारा न केवल बच्चे संस्कृति से जुड़ रहे हैं बल्कि गौघृत से होने वाले इस हवन से आसपास का वातावरण भी विषाणुरहित, रोगमुक्त हो रहा है।
इस अवसर पर निसा के खजांची प्रेमचंद देशवाल, सुशील गुप्ता, माता हरकी देवी स्कूल की प्रिंसिपल, नवराज फौगाट आदि मौजूद रहे।

Related posts

शहीदों की शहादत को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता: सीमा त्रिखा

Metro Plus

World Telecommunication & Infm Day 2018 @ IEI : Er. J P Malhotra

Metro Plus

जानिए, पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप को पटखनी देकर कौन बना शतरंज/राजनीति का खिलाड़ी?

Metro Plus