Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

अवैध निर्माण व MCF की जमीनों पर कब्जे नहीं होंगे बर्दाश्त: यशपाल यादव

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 8 जनवरी:
जैसा कि हमने आपको कल की खबर में ही बता दिया था कि निगमायुक्त यादव ने स्पष्ट तौर पर कह दिया है कि नगर निगम की जमीनों पर कब्जे और निगम क्षेत्र में अवैध निर्माण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, चाहे ऐसा करने वाला किसी ही प्रभावशाली व्यक्ति क्यों ना हो।
तो हम आपको बता दें कि इसी क्रम में निगमायुक्त के तौर पर कल नगर निगम का चार्ज ले चुके फरीदाबाद के जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने आज अपने कथनानुसार अपने आदेश के तहत फरीदाबाद नगर निगम क्षेत्र में अवैध निर्माणों के विरूद्ध एक बड़ी कार्यवाही करवाते हुए यमुना डूब क्षेत्र में 720 डीपीसी और 87 निर्माणाधीन मकानों को तुड़वा दिया। निगमायुक्त यशपाल यादव के आदेश पर फरीदाबाद ओल्ड जोन की संयुक्त आयुक्त अलका चौधरी के नेतृत्व में यह तोडफ़ोड़ की कार्यवाही की गई। इस अवसर पर कार्यकारी अभियंता ओमदत्त, सहायक अभियंता अनिल कुमार, कनिष्ठ अभियंता सुरेन्द्र हुड्डा, सुनील कुमार और एसएचओ सोहनपाल खटाना, सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौजूद था।
ध्यान रहे कि निगमायुक्त यशपाल यादव ने साफ कहा है कि निगम क्षेत्र में अवैध निर्माणों व निगम की जमीनों पर अनाधिकृत कब्जों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इनके विरूद्ध निश्चित तौर से कार्यवाही जारी रहेगी।
उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वह यमुना डूब क्षेत्र सहित किसी भी अन्य क्षेत्र में अवैध रूप से बनाई जा रही कॉलोनियों में न तो प्लाट खरीदे और न ही कोई निर्माण करे, अन्यथा उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

Related posts

HSGPC के चुनावों के लिए जारी मतदाता सूची में खामियां! क्या वोट डाल पाएंगे मतदाता?

Metro Plus

भाजपा नेता ललित गोंसाई को पकड़ा पुलिस ने: गोंसाई की पिस्टल ली कब्जे में

Metro Plus

योग शरीर की हर कोशिका को स्वस्थ और बेहतर बनाने की दिशा में काम करता है: चिलाना

Metro Plus