Metro Plus News
फरीदाबाद

पुलिस ने किया अवैध अंग्रेजी शराब का जखीरा बरामद।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 9 जनवरी:
पुलिस कमिश्रर ओपी सिंह के दिशा-निर्देशों पर काम करते हुए नाके पर चेकिंग के दौरान पुलिस चौकी टाउन नंबर-3 ने दो आरोपियों से अवैध अंग्रेजी शराब का जखीरा बरामद बरामद करने में सफलता हासिल की है।
बता दें कि कि आज 9 जनवरी को पुलिस चौकी इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर सोमपाल और उनकी टीम के एएसआई राकेश, हवलदार संदीप और सिपाही अभिमन्यु बीके चौक के पास नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान उन्होंने एक कार को रुकवाया तो कार में से 13 पेटी अंग्रेजी शराब अवैध रूप से बरामद हुई। इस पर दोनों आरोपियों को तुरंत काबू कर आरोपियों के खिलाफ मामला एक्साइज एक्ट के तहत थाना एसजीएम नगर में दर्ज किया गया।
आरोपियों की पहचान जितेंद्र निवासी कन्नौज यूपी और देवेंद्र निवासी सोनीपत के रूप में हुई है। पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि वह यह शराब गुरुग्राम से लेकर आए थे और फरीदाबाद में किसी को बेचने की फिराक में थे।
आरोपी जितेंद्र कन्नौज का रहने वाला है जोकि गुरुग्राम में शराब के ठेके पर नौकरी करता है। पुलिस के द्वारा आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

Related posts

बडख़ल झील का कार्य कितनी तेजी पर! देखें?

Metro Plus

मल्होत्रा ने कहा, उद्योग प्रबंधक समाज तथा कानून की पालना करने में विश्वास रखते हैं।

Metro Plus

पीजेएस सरना को एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया

Metro Plus