Metro Plus News
फरीदाबादराजनीति

ठाकुर राजाराम ने किया वेटलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल हासिल करने वाले हिमांशु सैनी का स्वागत।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 16 जनवरी:
उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ही युवाओं और खिलाडिय़ों का मान-सम्मान करते हैं। जिसका जीता-जागता उदाहण खिलाडिय़ों को सरकारी नौकरी में खेल कोटे से विशेष तौर पर आरक्षण दिलवाना है। ये कहना है जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ठाकुर राजाराम का। ठाकुर राजाराम वेटलिफ्टिंग में गोल्ड मेडलिस्ट हासिल करने वाले हिमांशु सैनी का यहां गांव फतेहपुर बिल्लौच में गुलदस्ता व शॉल भेंटकर उन्हें बधाई दे रहे थे। बता दें कि गांव फतेहपुर बिल्लौच का हिमांशु सैनी इससे पहले भी कई बार गोल्ड मेडल हासिल कर चुका है।
जजपा के राष्ट्रीय सचिव ठाकुर राजाराम ने इस अवसर पर कहा कि हिमांशु सैनी ने वेटलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल हासिल कर अपने माता-पिता के साथ-साथ बल्लभगढ़ का भी नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि दुष्यंत चौटाला ने प्राईवेट ेकंपनियों में भी 75 प्रतिशत आरक्षण देकर यह सिद्व कर दिया है कि वे ये युवाओं के सच्चे हितैषी हैं।
इस अवसर पर ठाकुर राजाराम के साथ बीजेपी मंडल अध्यक्ष राधेलाल सैनी, सुरेन्द्र शर्मा, रिछपाल सैनी मंडल अध्यक्ष फतेहपुर बिल्लौच, कमल नेताजी और रमेश सरपंच सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Related posts

दल-बदलुओं की टोली सीमा की सीमा लांघ अब विजय-धनेश के दरबार में!

Metro Plus

प्रयास द्वारा आयोजित समारोह में 6,000 बच्चों को दी जाएंगी नि:शुल्क वर्दी, कॉपी-किताबें: जगत मदान

Metro Plus

सीमा त्रिखा ने कहा, टेस्ट, ट्रैक एंड ट्रीट रणनीति को अपनाकर कोरोना को हटाएं।

Metro Plus