Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

तिरंगे का मान सम्मान सर्वोपरि, मगर तिरंगे के नाम पर ढोंग ना करे मौजूदा भाजपा सरकार: भारत अशोक अरोड़ा

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 1 फरवरी:
बड़खल विधानसभा क्षेत्र से युवा कांग्रेसी नेता एवं समाजसेवी भारत अशोक अरोड़ा ने भाजपा विधायकों द्वारा फरीदाबाद में अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में निकली जा रही तिरंगा यात्रा को लेकर कहा है कि भाजपाई तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों का ध्यान किसान आंदोलन से भटकाने का प्रयास कर रहे हैं।
भारत अशोक अरोड़ा के अनुसार तिरंगा प्रत्येक भारतीय का मान और सम्मान है और इसके सम्मान को किसी भी परिस्थिति में ठेस पहुंचाने के प्रयास काबिले बर्दाश्त नहीं है, परंतु यह समझ से परे है तिरंगा यात्रा निकालकर भाजपा नेता क्या सिद्ध करना चाहते हैं। जबकि यह वही भाजपा सरकार है जो गणतंत्र दिवस व स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी अपने कार्यालयों पर पार्टी का झंडा फहराते थे। आज ये लोग तिरंगे के नाम पर देश में उन्माद फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। दीप सिद्धू द्वारा धार्मिक झंडा फहराने के मामले को भाजपा अलग रूप देने की कोशिश कर रही है और तिरंगा यात्रा निकालकर यह सिद्ध करने का प्रयास किया जा रहा है, जैसे वही इसके ठेकेदार हों।
श्री अरोड़ा ने कहा कि मौजूदा सरकार नौटंकी करने के बजाए किसानों की बात सुने और इन काले कानूनों को वापिस लेकर देश में शांति और सौहार्द का माहौल कायम करे।
श्री अरोड़ा ने कहा कि भाजपा के एक विधायक का लोगों ने भारी विरोध कर यह बता दिया है कि जनता काम चाहती है, और वह भाजपा के उन मंसूबों को पूरा नहीं होने देगी जिसमें लोगों को धर्म नाम पर अलग अलग करने का प्रयास किया जा रहा है। तिरंगा देश की शान है और हम सभी पूरा सम्मान करते हैं। इसलिए भाजपा तिरंगा यात्रा के नाम पर देश को बांटने की कोशिश ना करे।

Related posts

Residents Welfare Association व रेडक्रॉस ने मिलकर कोरोना से बचाव के लिए पार्कों को सेनेटाइज किया

Metro Plus

प्राइवेट लैबों के खिलाफ जाने क्यों होगी सख्त कार्रवाई ?

Metro Plus

नवीन रोहिला के दिशा-निर्देशन में राजकीय महिला बहु-तकनीकी पॉलीटैक्निक की 130 छात्राओं को मिली प्लेसमेंट

Metro Plus