Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

डिस्ट्रिक्ट रजिस्ट्रार ऑफ़िस में लीगल असिस्टेंट की अवैध नियुक्ति पर उठे सवाल !

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फ़रीदाबाद, 4 फरवरी
: ग्रेफा Conferdation of RWA ग्रेटर फ़रीदाबाद ने डिस्ट्रिक्ट रजिस्ट्रार of फर्म एंड सोसाइटीज़ के ऑफिस में तैनात लीगल असिस्टेंट हिमांशु के चयन, नियुक्ति, नियुक्ति प्रक्रिया व उसके क़ानूनी ज्ञान पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए उसके ख़िलाफ़ शिकायत की है। शिकायत की कॉपी चीफ़ सेक्रेटरी हरियाणा, ACS और डायरेक्टर इंडस्ट्रीज विभाग, जिला उपायुक्त, SDM बड़खल आदि को भेज कर माँग की गई है कि इस नियुक्ति को तुरंत प्रभाव से रद्द किया जाए व इस पद के लिए पुनः आवेदन प्राप्त कर रिजर्वेशन के नियमों का पालन करते हुए ही दोबारा नियुक्ति की जाए।
शिकायत में कहा गया है कि उक्त नियुक्ति पुराने रजिस्ट्रार द्वारा सारे नियमों को ताक पर रखकर की गयी थी।
शिकायत में यह भी माँग की गयी है कि इस नियुक्ति की जाँच करायी जाए व ग़लत पाए जाने पर भुगतान किए गए पुरे वेतन की ब्याज सहित रिकवरी कर सरकार के खाते में पैसा वापिस जमा करवाया जाए।

Related posts

समाधान शिविरों से लोगों को मिल रही है सीधी राहत: ADC सतबीर मान

Metro Plus

Dynasty International School में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

Metro Plus

SRS International स्कूल में तिरंगा और टेलेंट महोत्सव का आयोजन किया गया।

Metro Plus