Metro Plus News
Uncategorizedदिल्ली

सफदरजंग अस्पताल के मेन ICU में लगी आग, 50 मरीजों को किया गया रेस्क्यू

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
नई दिल्ली, 31 मार्च:
राजधानी दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में आज सुबह आग लग गई. बताया जा रहा है कि ये आग अस्पताल के मेन आईसीयू में लगी थी। आग के तुरंत बाद 50 से ज्यादा मरीजों को रेस्क्यू किया गया है। हालांकि आग पर अब काबू पा लिया गया है और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
पहले फ्लोर पर लगी थी आग:-
चश्मदीदों ने बताया है आग आज सुबह साढ़े 6 बजे लगी थी जिसके बाद फायर ब्रिगेड की 10 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थीं। फिलहाल आईसीयू और उसके आस पास कूलिंग का काम चल रहा है। जिस बिल्डिंग में आग लगी वह तीन मंजिला है. आग पहले फ्लोर पर लगी थी.

Related posts

Delhi Scholars इंटरनेशनल के नौनिहालों ने लहराया परचम

Metro Plus

FPSC ने नवनियुक्त शिक्षा अधिकारी का स्वागत कर उनसे निजी स्कूल संचालकों की समस्याओं पर की चर्चा।

Metro Plus

BJP+JJP गठबंधन सरकार की ये कैसी 0 टोलरेंस नीति? Legal Cell में वकीलों की नियुक्तियों में बंदरबाट!

Metro Plus