Metro Plus News
Uncategorizedदिल्ली

सफदरजंग अस्पताल के मेन ICU में लगी आग, 50 मरीजों को किया गया रेस्क्यू

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
नई दिल्ली, 31 मार्च:
राजधानी दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में आज सुबह आग लग गई. बताया जा रहा है कि ये आग अस्पताल के मेन आईसीयू में लगी थी। आग के तुरंत बाद 50 से ज्यादा मरीजों को रेस्क्यू किया गया है। हालांकि आग पर अब काबू पा लिया गया है और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
पहले फ्लोर पर लगी थी आग:-
चश्मदीदों ने बताया है आग आज सुबह साढ़े 6 बजे लगी थी जिसके बाद फायर ब्रिगेड की 10 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थीं। फिलहाल आईसीयू और उसके आस पास कूलिंग का काम चल रहा है। जिस बिल्डिंग में आग लगी वह तीन मंजिला है. आग पहले फ्लोर पर लगी थी.

Related posts

चिटफंड घोटाला में CBI ने रोजवैली ग्रुप के प्रमुख गौतम कुंडु की पत्नी को किया गिरफ्तार

Metro Plus

अवैध निर्माण व कब्जों का हब बना बडख़ल विधानसभा क्षेत्र, NH-5 में बेखौफ हो रहे हैं अवैध निर्माण व कब्जे

Metro Plus

Rotary क्लब दिल्ली मंथन ने किया मिनी Volleyball टूर्नामेंट का आयोजन

Metro Plus