Metro Plus News
गुड़गांवफरीदाबादहरियाणा

पुलिस विभाग में भारी भेरबदल: ममता खरब बनी फरीदाबाद की एसीपी

महेश गुप्ता
चंडीगढ़/फरीदाबाद, 4 अगस्त: हरियाणा सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के एक अधिकारी और हरियाणा पुलिस सेवा के 23 अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किये हैं। डॉ० सीएस राव, पुलिस महानिरीक्षक, प्रशासन को पीएस अहलावत की अवकाश अवधि के दौरान पुलिस महानिरीक्षक, रेलवे एवं कमाण्डो का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
अशोक कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात करनाल को राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात करनाल का पुलिस अधीक्षक तथा सुनील दलाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कानून एवं व्यवस्था को कानून एवं व्यवस्था के पुलिस अधीक्षक के पद पर लगाया गया है। ममता खरब पुलिस उप-अधीक्षक रेवाड़ी को शकुन्तला के स्थान पर एसीपी फरीदाबाद लगाया गया है, जबकि शकुन्तला एसीपी फरीदाबाद को पुलिस उप-अधीक्षक मेवात नियुक्त किया गया है। पूजा डबला पुलिस उप-अधीक्षक करनाल को ममता खरब के स्थान पर पुलिस उप-अधीक्षक रेवाड़ी लगाया गया है। सुरेन्द्र कौर पुलिस उप-अधीक्षक भिवानी को पूजा डबला के स्थान पर पुलिस उप-अधीक्षक करनाल नियुक्त किया गया है। विद्यावती पुलिस उप.-अधीक्षक हिसार को सुश्री पूनम जोकि मेटरनीटी लीव पर चली गई हैं, के स्थान पर पुलिस उप-अधीक्षक पानीपत लगाया गया है।
ममता सौढा एसीपी पंचकूला को पुलिस उप-अधीक्षक, जींद, बली सिंह तृतीय बटालियन एचएपी हिसार को पुलिस उप-अधीक्षक पानीपत तथा कृष्ण कुमार पुलिस उप-अधीक्षक राज्य चौकसी ब्यूरो को प्रथम बटालियन एचएपी अम्बाला शहर का पुलिस उप-अधीक्षक लगाया गया है। रमेश गुलिया पुलिस उप-अधीक्षक पांचवीं बटालियन एचएपी मधुबन को कृष्ण कुमार के स्थान पर पुलिस उप-अधीक्षक कुरूक्षेत्र लगाया गया है। देश बन्धु एसीपी पंचकूला को पुलिस उप-अधीक्षक हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड सुखबीर सिंह पुलिस उप-अधीक्षक प्रथम आईआरबी भौंडसी को पुलिस उप-अधीक्षक रोहतक तथा अमित दहिया पुलिस उप-अधीक्षक पीटीसी सुनारिया को पुलिस उप-अधीक्षक रोहतक नियुक्त किया गया है। ध्यान सिंह पुलिस उप-अधीक्षक होमगार्ड रोहतक को सतबीर सिंह के स्थान पर पुलिस उप-अधीक्षक पीटीसी सुनारिया लगाया गया हैए जबकि सतबीर सिंह को पुलिस उप-अधीक्षक तृतीय बटालियन एचएपीए हिसार लगाया गया है। विजय पाल पुलिस उप-अधीक्षक मुख्यालय रोहतक को पुलिस उप-अधीक्षक एचपीए मधुबन और यशपाल खटाना पुलिस उप-अधीक्षक मुख्यालय हिसार (पदनामित) को पुलिस उप-अधीक्षक मेवात लगाया गया है।
भगवान सिंह पुलिस उप-अधीक्षक हिसार को पुलिस उप-अधीक्षक मुख्यालय हिसार लगाया गया है। पदोन्नति उपरान्त नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे बलबीर सिंह को पुलिस उप-अधीक्षक हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड, विजेन्द्र सिंह पुलिस उप-अधीक्षक सिरसा को पुलिस उप-अधीक्षक मुख्यालय रोहतक लगाया गया है। सतीश कुमार पुलिस उप-अधीक्षक मुख्यालय कुरूक्षेत्र को पुलिस उप-अधीक्षक हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड तथा कृष्ण कुमार पुलिस उप-अधीक्षक कुरूक्षेत्र को पुलिस उप-अधीक्षक मुख्यालय कुरूक्षेत्र लगाया गया है।

Related posts

अनीता भारद्वाज ने किया सिविल लाईन में बहुप्रतिक्षित इंटरलॉङ्क्षकग सड़क का नारियल फोड़कर विधिवत् शिलान्यास बगैर भेदभाव के समूचे वार्ड का विकास ही उनकी पहली प्राथमिकता: अनीता भारद्वाज

Metro Plus

लघु उद्योग भारती ने 75 प्रतिशत नौकरियां आरक्षित करने के प्रस्ताव को विरोधकर मूलचंद शर्मा को ज्ञापन सौंपा।

Metro Plus

प्राईवेट स्कूलों के लिए कैसे भारी हो सकता है 9 जनवरी का दिन, जानने के लिए पढि़ए

Metro Plus