Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

बीके हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया

सोनिया शर्मा
फरीदाबाद, 5 अगस्त: बीके हाई स्कूल नंगला रोड़ के विद्यार्थियों ने सैक्टर-16 के किसान भवन में हुई तीसरी जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और कई पदक जीते। इस प्रतियोगिता में करीब 157 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया। इस कराटे प्रतियोगिता में बीके हाई स्कूल के बच्चों ने रोमांचक प्रदर्शन करते हुए चौथी कक्षा के खुशाल ने 8-10 आयु वर्ग में अपने प्रतिद्वन्दी को हराकर मानव रचना स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं 10-12 आयु वर्ग में 5वीं कक्षा के अनुज ने जीवा पब्लिक स्कूल से आए प्रतिद्वन्दी को हराकर रजत पदक हासिल किया। इसी आयु वर्ग में ही 6वीं कक्षा के लखन ने जीवा पब्लिक स्कूल के प्रतिद्वन्दी को हराकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। 14-16 आयु वर्ग में 9वीं कक्षा के ओमप्रकाश ने भी अच्छा प्रदर्शन दिखाकर जीवा पब्लिक स्कूल के प्रतिद्वन्दी को हराकर रजत पदक हासिल किया। वहीं लड़कियों ने भी अपना अच्छा प्रदर्शन दिखाया। 8-10 आयु वर्ग में 6वीं कक्षा की सुमन और 12-14 आयु वर्ग में 7वीं कक्षा की सुप्रिया ने विद्या मंदिर तथा सेन्ट जोसफ के प्रतिद्वन्दी को हराकर रजत पदक जीता।
इस तीसरी जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में बीके हाई स्कूल जिले में दूसरे स्थान पर रहा जो प्रतियोगिता कराटे ऐसोसिएशन द्वारा आयोजित की गई थी। किसान भवन के मैनेजर ईश्वर गुप्ता तथा स्कूल के प्रधानाचार्य ने बच्चों को सम्मानित किया तथा उनके माता-पिता तथा कोच रोहित सिंह को सहयोग के लिए धन्यवाद किया।

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विद्यासागर इंटरनेशनल के बच्चों ने दिया साक्षरता का संदेश

Metro Plus

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने रचा विकास का इतिहास: अजय गौड़

Metro Plus

CM फ्लाइंग ने अवैध रूप चल रहा शराब का अहाता पकड़ा।

Metro Plus