Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

FMS में नव-सत्र का शुभारम्भ हवन यज्ञ के साथ किया गया

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 7 अप्रैल:
सैक्टर-31 स्थित फरीदाबाद मॉडल स्कूल में नव-सत्र का प्रारंभ बड़े हर्षोल्लास के साथ पवित्र हवन से किया गया। इस अवसर पर हरियाणा सरकार के फरीदाबाद जिले में बाल कल्याण विभाग के चेयरमैन व रोटेरियन एच.एस. मलिक, फरीदाबाद मॉडल स्कूल की प्रबंधक कमेटी की शैक्षणिक निदेशक शशि मलिक, भारत सरकार के केंद्रीय सचिवालय के भूतपूर्व कमिश्नर व प्रबंधन निदेशक ए.के. मलिक, प्रहलाद मलिक, दीपिका मलिक, निदेशक प्रधानाध्यापक उमंग मलिक सम्माननीय अतिथियों के रूप में उपस्थित थे।
इस मौके पर ए.के. मलिक व एच.एस.मलिक ने वहां उपस्थित सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों को उनकी सफलता पर हार्दिक बधाई दी तथा उन्हें नए सत्र में अच्छी सफलता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित भी किया। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद मॉडल स्कूल में कोविड के सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन किया गया। कोविड को ध्यान में रखते हुए एच.एस.मलिक ने सभी स्कूली बच्चों व अध्यापगण से भी अपील की कि वे सभ मास्क जरूर लगाए, समय-समय पर अपने हाथों को धोए, एक दूसरे से दूरी बनाकर रहें। उन्होंने भविष्य में नए व क्रांतिकारी विचारों को ग्रहण करते हुए आगे बढऩे का प्रण भी लिया ।

Related posts

बिहार की जनता ने गुंडाराज को नकारा, विकास को चुना: राजेश नागर

Metro Plus

20 हजार सरकारी स्कूलों में लड़के-लड़कियों के लिए अलग-अलग शौचालयों की व्यवस्था की गई है

Metro Plus

पंजाब में भी खिलेगा कमल, हरियाणा की जनकल्याणकारी योजनाओं की हो रही चर्चा: CM नायब सिंह सैनी

Metro Plus