Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

जिला उपायुक्त कम निगमायुक्त यशपाल यादव का तबादला या ट्रैनिंग की छुट्टी?

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 8 अप्रैल
: जिला उपायुक्त कम निगमायुक्त यशपाल यादव ट्रैनिंग के लिए 12 दिन की छुट्टी पर जा रहे हैं ना कि उनका तबादला किया गया है जैसा कि दुष्प्रचार किया जा रहा है। इन 12 दिनों के दौरान उनकी छुट्टी के दौरान उनका कार्यभार अस्थायी तौर पर हुडा प्रशासक कृष्ण कुमार संभालेंगे।
बता दें कि जिला उपायुक्त कम निगमायुक्त यशपाल यादव 18 से 30 सिंतबर तक 12 दिन के लिए मंसूरी ट्रैनिंग के लिए जा रहे हैं जो ट्रैनिंग की उनकी पिछले साल कोरोना के चलते अधूरी रह गई थी। यशपाल यादव इन 12 दिनों में अपने बैच के आईएएस अधिकारियों के साथ मंसूरी की रमणीक वादियों में स्थित लाल बहादुर शास्त्री नेशनल अकादमी फॉर एडमिनिस्ट्रेशन (LBSAA) में ट्रैनिंग लेंगे।
ध्यान रहे कि कोरोना ने पिछले साल पूरी दुनिया में अपनी दहशत फैला रखी है जिससे पहाडिय़ों और झरनों के बीचोंबीच बसा रमणीक पर्यटन स्थल मंसूरी भी इससे अछूता नहीं रहा था। इसी के चलते मंसूरी की रमणीक वादियों में स्थित लाल बहादुर शास्त्री नेशनल अकादमी फॉर एडमिनिस्ट्रेशन (एलबीएसएए) में प्रशिक्षण पर गए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के दर्जन भर से ज्यादा अधिकारियों को अपना प्रशिक्षण बीच अधूरे में छोड़कर आना पड़ा था जिनमें यशपाल यादव भी शामिल थे।
प्रशिक्षण से बीच में वापिस आने पर उन्होंने उस समय शुक्रवार, 20 मार्च, 2020 को पुन: अपना पदभार संभाला था। और अब एक साल बीत जाने के बाद वे दोबारा से अपनी अधूरी ट्रैनिंग को पूरा करने जा रहे थे।

Related posts

Resource Utilization Enhances Productivity & all Stakeholders have equal role & responsibility

Metro Plus

शिक्षा से ही जीवन स्तर में लाया जा सकता है सुधार: दलाल

Metro Plus

आपका भी प्रॉपर्टी टैक्स है बकाया तो जल्द करे भुगतान, निगम द्वारा आज 28 प्रॉपर्टी को किया गया सील।

Metro Plus