Metro Plus News
फरीदाबाद

रौब जमाने के मकसद से हथियार खरीदना महंगा पड़ा, क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 18 अप्रैल:
पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने जिले में अपराध को कम करने के लिए अपराधियों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। अपराधियों की धरपकड़ के दिशा-निर्देश पर कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने अवैध हथियार रखने के जुर्म में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान भानुप्रताप उर्फ पवन निवासी AC नगर फरीदाबाद के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देसी कट्टा बरामद किया गया है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह किसी अनजान आदमी से एक देसी कट्टा ₹3,000 में 20 दिन पहले अपने दोस्तों में रौब जमाने के मकसद से खरीद कर लाया था। क्राइम ब्रांच को आरोपी के खिलाफ गुप्त सूत्रों से सूचना मिली जिस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को सेक्टर-7 थानाक्षेत्र से एक देसी कट्टे सहित गिरफ्तार किया गया है।आरोपी को पूछताछ पूरी होने के पश्चात अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है

Related posts

ब्रह्मकुमारीज के अलविदा तनाव शिविर में बहन बीके पूनम ने बताएं वर्तमान जीवन में आनंद लेने के तरीके

Metro Plus

शिक्षा मंत्री ने कहा, स्कूलों की फीस जमा कराएं अभिभावक!

Metro Plus

अवैध निर्माण व कब्जों का हब बना बडख़ल विधानसभा क्षेत्र, NH-5 में बेखौफ हो रहे हैं अवैध निर्माण व कब्जे

Metro Plus