Metro Plus News
Uncategorizedफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

कांग्रेसी नेता राकेश तंवर करेंगे पृथला पुल का शुभारंभ।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
पलवल, 21 अप्रैल:
पृथला में बने पुल का काम कछुआ चाल से चलने के कारण क्षेत्रवासियों को पहले से ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पुल बनने के बाद भी ऊपरी रोड अधूरी रही, जिससे पूरा ट्रैफिक सकरी सर्विस रोड से गुजर रहा है, रोड से लगे पृथला रहवासी क्षेत्र में हैवी ट्रैफिक से पहले से कहीं ज्यादा खतरा पैदा हो गया है।
इस समस्या से ऊबकर क्षेत्र के कद्दावर नेता राकेश तंवर प्रदेश अध्यक्ष असंगठित कामगार कांग्रेस ने प्रशासन को चुनौतीपूर्ण लहजे में कहा कि यदि सोमवार तक पुल पर रोड का काम पूरा होकर पुल चालू नहीं किया गया तो राकेश तंवर क्षेत्रवासियों के साथ खुद आगे बढ़कर पुल का रास्ता आमजनों के लिए खोल देंगे और इसके बाद किसी भी कीमत पर रास्ता बंद नही होगा।
क्षेत्रवासियों के साथ पुल का निरीक्षण करते हुए राकेश तंवर ने रोड कार्य का जायजा लिया और कहा कि प्रदेश और केंद्र में बैठी भाजपा सिर्फ असंवैधानिक कार्यों को तुरन्त करती है, लेकिन जब जब जनहित के काम की बारी आती है, ये सरकार केचुएं की चाल चलन लगती है। इसलिए सत्ता के मद में चूर हो चुकी भाजपा सरकारों को खुली चुनौती देता हूँ कि यदि सोमवार 26 अप्रैल तक दुधौला पुल आम जनता के लिए चालू नही हुआ तो क्षेत्रवासी अपना पुल अपने हाथों खोल लेंगे और फिर कोई इस पुल को बंद नहीं कर पाएगा।
इसलिए NHAI से और संबंधित प्रशासन से आग्रह है कि सोमवार तक पुल तैयार करके जनता को समर्पित किया जाए, क्योंकि जरूरत से ज्यादा सब्र करने के बाद अब हम पृथला वासी मौन तमाशा नहीं देखेगे।

Related posts

मानव रचना में दिखी 68वें गणतंत्र दिवस की झलक, कैंपस में फहराया तिरंगा

Metro Plus

मानव रचना इंटरनैशनल यूनिवर्सिटी में बोन मैरो डोनर रजिस्ट्रेशन कैंपेन का आयोजन

Metro Plus

शिक्षाविद् दीपक यादव ने 500 से ज्यादा भक्तों को खाटू धाम के नि:शुल्क दर्शन करा पाया अपार पुण्य!

Metro Plus