Metro Plus News
फरीदाबाद

SDM अपराजिता ने किया कोविड-19 केयर सेंटर का औचक निरीक्षण!

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
बल्लभगढ़, 29 अप्रैल:
एसडीएम अपराजिता ने स्थानीय सेक्टर-3 के सामुदायिक भवन में बनाए गए कोविड-19 केयर सेंटर का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम अपराजिता ने वहां पर चिकित्सा अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार कोविड केयर सेंटर में ऑक्सीजन गैस व अन्य कोविड-19 के इलाज के लिए दी जाने वाली वैक्सीन व अन्य दवाइयों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।डॉ. सवरनूर सिंह और डॉ. वाईपी सिंह को कोविड केयर सेंटर का नोडल अधिकारी लगाया गया है।
एसएमओ एवं कोविड-19 केयर सैन्टर के नोडल अधिकारी डॉ. वाईपी सिंह ने बताया कि कोविड-19 केयर सेंटर का मुझे नोडल अधिकारी बनाया गया है। स्थानीय कोविड केयर सेंटर में 40 प्लस 10 बैडो की व्यवस्था सरकार द्वारा जारी आदेशोंनुसार की गई है। इन सभी बैड़ों पर कोविड-19 की बीमारी से ग्रस्त लोगों के उपचार के लिए तमाम सुविधाएं सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार नि:शुल्क करवाई जा रही है। कोविड केयर सैन्टर में सुविधा के अनुसार नर्सिंग स्टाफ व हेल्प केयरटेकर तथा साफ-सफाई के लिए अलग-अलग स्टॉफ लगाया गया है। कोविड कैयर सैन्टर में सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार सभी सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध की गई है।

Related posts

नगर निगम की महिला मेयर द्वारा अपने नाम में पति का नाम शामिल करने पर उठ रहे हैं सवाल!

Metro Plus

मॉर्डन बी.पी. स्कूल की छात्रा नितिका गौतम ने मेहंदी प्रतियोगिता में पाया प्रथम स्थान: सोलो गान में डायनेस्टी इंटरनेशनल को मिला दूसरा स्थान

Metro Plus

पर्यावरण को स्वच्छ रखने के एक पौधा अवश्य लगाए तभी देश प्रदूषणमुक्त होगा: शील मधुर

Metro Plus