Metro Plus News
Uncategorizedफरीदाबादहरियाणा

आतंकी गतिविधियों को रोकने के लिए फ़रीदाबाद पुलिस की स्वेट कमांडो टीम तैयार।

~ डेमो के जरिए टीम ने दिखाया अपना जलवा, पुलिस कमिश्नर ने की प्रशंसा।।
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फ़रीदाबाद, 1 मई:
पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह के दिशा/निर्देश पर फरीदाबाद पुलिस की स्वेट कमांडो टीम तैयार की गई है। इस स्वेट कमांडो टीम ने प्रशिक्षण खत्म होने के बाद पुलिस लाइन सेक्टर-30 में डेमो देकर अपना जलवा भी दिखाया। इस दौरान पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह और अन्य उच्च अधिकारीगण मौजूद रहे।बता दें कि फरीदाबाद पुलिस ने स्वेट कमांडो टीम का गठन किसी भी बड़ी अपराधिक/आतंकी गतिविधि को रोकने के लिए किया गया है ताकि मौके पर टीम भेजकर किसी भी स्थिति पर काबू पाया जा सके।
फरीदाबाद पुलिस की स्वेट टीम बनकर तैयार हो गई है। यह स्वेट टीम पिछले कई महीनों से पुलिस लाइन स्थित प्रशिक्षण ले रही थी।
पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह ने स्वेट कमांडो टीम का डेमो देखने के बाद उनकी प्रशंसा कर उनको प्रोत्साहित भी किया।

Related posts

कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ताओं को मिलता है पूरा मान-सम्मान: लखन सिंगला

Metro Plus

भारत विकास परिषद् एनआईटी शाखा द्वारा नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया

Metro Plus

ब्रह्मकुमारीज के अलविदा तनाव शिविर में बहन बीके पूनम ने बताएं वर्तमान जीवन में आनंद लेने के तरीके

Metro Plus