Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

फ़रीदाबाद के डॉक्टरेट IPS दंपति सरकार की कोर टीम में शामिल, उतरेंगे अस्पतालों के प्रबंधन में।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फ़रीदाबाद, 2 मई:
जिले के डॉक्टर दम्पति IPS अधिकारी डॉ. अर्पित जैन (DCP बल्लभगढ़ ) एवं डॉ. अंशु सिंगला (DCP NIT) को हरियाणा सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव ( स्वास्थ्य) ने अपनी उस कोर टीम में शामिल किया है जो हरियाणा में अस्पतालों के प्रबंधन का कामकाज देखेगी। हरियाणा सरकार ने MBBS योग्यता वाले फरीदाबाद के IPS दंपत्ति अधिकारियों डॉ. अर्पित जैन और डॉ. अंशु सिंगला की सेवाओं का कोविड-19 से संबंधित कार्यों में उपयोग करने का निर्णय लिया है। इन दोनों अधिकारियों की सेवाओं का इस्तेमाल पानीपत एवं हिसार ज़िलों में निर्माणाधीन 500 बेड वाले अस्पतालों के निर्माण एवं संचालन में किया जाएगा।
इसके अलावा फरीदाबाद में 100 बेड के अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज के कार्यों में भी ये अधिकारी अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।
डॉ. अर्पित जैन ने आज ट्वीट के माध्यम से भी लोगों से कहा है कि जो लोग खाने-पीने की चीजों के लिए मुसीबत झेल रहे हैं, ऐसे लोग उनको व्यक्तिगत रूप से मैसेज कर सकते हैं। उनके रहते किसी को भी भूखा नहीं सोने दिया जाएगा।
इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे उन चीजों को सांझा करने में बहुत ही खुशी होगी जो कि मेरे पास है। नि:संकोच कोई भी मेरे पास व्यक्तिगत रूप से मैसेज कर मदद मांग सकता है।

Related posts

बच्चों में बचपन से सेक्स एजुकेशन के साथ-साथ शोषण के प्रति मुकाबला करने की मर्दानगी भी पैदा करनी होगी: दरीवाला पाण्डे

Metro Plus

दक्ष फाउंडेशन द्वारा 14 जनवरी को ख्याल अपने बुजुर्गों का के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा

Metro Plus

रोटरी क्लब तथा कुंदन वैली स्कूल ने हरित फरीदाबाद अभियान के तहत किया पौधारोपण

Metro Plus