Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

अटल बिहारी वाजपेयी मैडिकल कॉलेज के शुरू हो जाने से स्थानीय लोगों को काफी मदद मिलेगी: उपायुक्त

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 8 मई:
कोविड-19 से उत्पन्न किसी भी प्रकार की आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए शासन-प्रशासन पूरी तरह से तैयार है ताकि आम जनता को कोरोना के बढ़ते संक्रमण से बचाया जा सके। यह विचार मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार अजय गौड़ ने उपायुक्त यशपाल के साथ अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज छायंसा के अपने निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारीरियों से बातचीत करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कॉरोना महामारी की परिस्थितियों से निपटने के लिए कम से कम समय में हाल ही में श्री अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज छायंसा में 100 ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना की इन परिस्थितियों में आमजन के स्वास्थ्य के दृष्टिगत यह सरहानीय कदम है। इससे सभी जरूरी स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ सोमवार से शुरूआती दौर में जनता की सेवा हेतु शुरू कर दिया जायेगा। इसके लिए सभी व्यापक कदम उठाये जा चुके हैं। उन्होंने स्वस्थ व जिला प्रशासन के अन्य सम्बंधित विभागों को इस बारे आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी कार्यों में और अधिक तीव्रता लाएं।
इस अवसर पर डॉयरेक्टर हेल्थ सर्विसेज डॉक्टर शालीन ने कहा कि कॉरोना महामारी से निपटने व आमजन के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर यहां की जा रही तैयारियां अपने आप मे मील का पत्थर है। जिसका भरपूर लाभ यहां आने वाले कॉरोना ग्रस्त मरीजों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए कार्य योजना बना कर कार्य किया जा रहा है।
इस मौके पर जिला उपायुक्त यशपाल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी मैडिकल कॉलेज के शुरू हो जाने से स्थानीय लोगों को काफी मदद मिलने की संभावना है। इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि आर्मी को मैडिकल कॉलेज की कमान दिए जाने से यहां आने वाले कॉरोना संक्रमित लोगों को इस कॉलेज का काफी लाभ प्राप्त होगा।
इस अवसर पर डॉ० गुलशन रॉय, आर्मी मेडिकल कोर व मेडिकल कॉलेज के अभी आला अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

कांग्रेस की रथयात्रा में नूह में उमड़ा जनसैलाब

Metro Plus

नगर निगम हल्दीराम के खिलाफ दर्ज कराएगा FIR

Metro Plus

Vipul Goel ने ली जीवन में कभी भी Plastic का उपयोग ना करने की शपथ

Metro Plus