Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

मनसंस्कृति स्कूल में MLA के भाई ने रोटरी के साथ किया पौधारोपण।

पेड़ हमारे जीवन का प्रमुख आधार, पेड़ अवश्य लगाएं . सुधीर नागर
मनसंस्कृति स्कूल और रोटरी क्लब फरीदाबाद ने संयुक्त रूप से किया पौधारोपण
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
ग्रेटर फरीदाबाद, 9 जुलाई
: मनसंस्कृति स्कूल सेक्टर-82 और रोटरी क्लब फरीदाबाद ने संयुक्त रूप से पौधारोपण किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक राजेश नागर के भाई सुधीर नागर ने पौधे रोपे।
इस अवसर पर सुधीर नागर ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का प्रमुख आधार हैं। उनसे हमें प्राणवायु ऑक्सीजन, फल, लकड़ी, पुष्प, दवाइयां आदि प्राप्त होती हैं लेकिन भौतिकवादी समय में इनको भुला दिया गया है। अब प्रकृति ने हमें खुद ही संदेश दिया है कि उसे नकार कर जीवन भी नहीं बच सकता है। इसलिए जहां जितना संभव हो, सभी को पेड़ जरूर लगाने चाहिए। इनको लगाने के बाद कम से कम तीन साल तक रखवाली भी करनी चाहिए। उसके बाद यह खुद सैकड़ों साल तक हमें लाभ पहुंचाएंगे।
सुधीर नागर ने मनसंस्कृति स्कूल और रोटरी क्लब संस्थाओं का पौधारोपण करने पर धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि संस्थाओं को इसी प्रकार के जनहित के कार्यों को करने के लिए आगे आना चाहिए। हम हमेशा आपके साथ हैं। इस अवसर पर रोटरी क्लब फरीदाबाद की अध्यक्ष निधि अग्रवाल, मनसंस्कृति स्कूल की ट्रस्टी इन्द्रा लोहिया एवं मनीषा गुप्ता, प्रिंसिपल ज्योति भल्ला, निदेशक आनन्द गुप्ता, ग्रेफा अध्यक्ष निर्मल कुलश्रेष्ठ आदि अनेक प्रमुख व्यक्ति मौजूद रहे।

Related posts

DC यशपाल ने मास्क पहनने और Social Distancing को बताया कोरोना से बचाव का कारगर फार्मूला।

Metro Plus

संभावित बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए उपायुक्त ने अधिकारियों की बैठक ली

Metro Plus

नूंह प्रकरण के मद्देनजर शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम ने देखो क्या कहा?

Metro Plus