Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

दो पुलिस अधिकारियों की सहायता ले सन्नी बादल ने कौन सा नेक काम किया देखे?

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 26 जुलाई:
मुजेसर गांव व रेलवे लाइन के पास से गुजर रहे नाले में रात से फसी गौ माता की सूचना निखिल खन्ना ने छात्र नेता सन्नी बादल को बताई। सन्नी बादल ने मौके पर पहुंच कर फरीदाबाद के सीपी ऑफिस फोन किया सीपी ऑफिस द्वारा मुजेसर थाने से दो पुलिस अधिकारी हेड कांस्टेबल विनोद व कांस्टेबल लेखराम को भेजकर मुजेसर मशीन मार्केट के प्रधान राजेन्द्र सिवास की सहायता लेकर उनकी क्रेन से गौ माता को बचाने में सफलता प्राप्त करी।
इस मौके पर सन्नी बादल ने बताया की गौ रक्षा परम धर्म है भागवत में आचार्य जी से सुना था कि मां शब्द हमारी गौ माता की ही देन है। सबसे पहले बछड़े ने मां शब्द बोला था। संसार का सबसे सुन्दर शब्द मां हमारी जन्मदात्री मां जो साल दो साल हमें दूध पिलाती है और जीवन भर हम उनका कर्ज नहीं चुका पाते तो गौ माता का दूध तो हम जीवन भर पीते हैं इसलिए उनका कर्ज जीवन के पार भी चुका पाना संभव नहीं। गौ माता की जितनी सेवा करें। पूजा करें कम ही होगी। ईश्वर का साक्षात स्वरूप गौ माता हैं। वेद-पुराणों में कहा गया है कि सर्व देवा स्थिता देहे, सर्वदेवमयी हि गौ। केवल एक गौ माता की पूजा और सेवा करने से सभी 33 कोटि देवी-देवताओं की पूजा संपन्न हो जाती है।

Related posts

सर्वजातीय सामूहिक विवाह बंधन में बंधेंगे 50 जोड़े

Metro Plus

सुशासन केवल शब्द नहीं, आम नागरिक के जीवन को सरल बनाने की सशक्त व्यवस्था है: कृष्णपाल गुर्जर

Metro Plus

गौवंश से भरे कैंटर की सामने से आ रहे ट्रक से हुई टक्कर, 9 गाय की मौत, 13 घायल

Metro Plus