Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

पूर्वाचल समाज ने सुधीर कुशवाह को वार्ड-1 से चुनाव मैदान में उतारा

सोनिया शर्मा
फरीदाबाद, 17 अगस्त: फौगाट पब्लिक स्कूल सैक्टर-56 समयपुर रोड़ के प्रांगण में पूर्वांचल समाज फरीदाबाद द्वारा 69वें आजादी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर भोजपुरी दो-दलीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ जिसमें बिहार के बक्सर जिले से व्यास बिमलेश व उत्तर प्रदेश के अक्षेस्वर पाठक की टीमों ने जोरदार प्रस्तुति दी। हजारों संख्या में मौजूद पूर्वांचल के लोगों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत तथा धार्मिक भावनाओं से पूर्ण गीतों का लुत्फ लिया।
इस अवसर पर पूर्वांचल समाज के लोगों ने अपने समाज के युवा उद्यमी व समाजसेवी सुधीर कुशवाह को नगर निगम फरीदाबाद के वार्ड-1 का पार्षद उम्मीदवार बनाने का ऐलान किया। गायक व वाद्य कलाकारों में संजय, रामआसरे, अमित व हरेन्द्र राय आदि शामिल थे। ध्वजारोहण एनआईटी फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक नगेन्द्र भड़ाना की उपस्थित में फौगाट स्कूल की अध्यापिका कुमारी माया चौधरी से कराया गया, ताकि बेटियों का सम्मान समाज में बढ़े। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और बेटी बढ़ाओÓ की भावना को व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपने को साकार करने के उद्देश्य से ऐसा किया गया।
इस मौके पर फौगाट स्कूल के संस्थापक चौ. रणवीर सिंह, निदेशक सतीश फौगाट, प्रधानाचार्या निकेता सिंह, अध्यापकगण दीपचंद डागर, हिमानी, उमा देवगण, बालकृष्ण शास्त्री, पूर्वांचल समाज के संजीव कुशवाह, अनिल, डीएस राय, विनोद प्रसाद, चंदेश्वर, कन्हैयालाल, देशराज आर्य, विनोद गिरी, विरेन्द्र राय, दयाशंकर गिरी (पूर्व पार्षद), बेचूगिरी (श्रमिक नेता), शैलेन्द्र तिवारी, हाकिम अली प्रधान, रघुवर, उमाशंकर यादव, मनोज यादव, प्रमोद यादव, सुमन, कृष्णपाल खटाना, विजय पासवान, श्रीचंद डागर आदि मौजूद थे।

Related posts

Electronics Association के सदस्यों ने धूमधाम से मनाया होली का जश्र

Metro Plus

बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के लिए जगह निर्धारित करें प्रशासन: विकास चौधरी

Metro Plus

DLF इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने मेरी माटी मेरा देश के तहत किया पौधारोपण।

Metro Plus