Metro Plus News
गुड़गांवहरियाणा

अग्र समाज के जिला अध्यक्ष बने समाजसेवी मनोज सिंगला ने किया मुख्यमंत्री का आभार प्रकट।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
गुरूग्राम, 31 जुलाई
: अग्रवाल वैश्य परिवार संगठन (रजि.) ने प्रमुख समाजसेवी मनोज सिंगला को गुरूग्राम का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। मनोज ङ्क्षसंगला की यह नियुक्ति उनके सामाजिक कार्यों को देखते हुए की गई है। उनकी यह नियुक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग और महासचिव डॉ. प्रदीप गुप्ता ने की है। इस अवसर पर संगठन के संरक्षक शिवशंकर गर्ग एडवोकेट सहित काफी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और समाज के गणमान्य लोग मौजूद थे।
अपनी इस नियुक्ति पर मनोज सिंगला ने संगठन के सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद करते हुए कहा है कि जिस उम्मीद से उन्हें यह जिला अध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई है, उस पर वे पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंने हिसार एयरपोर्ट का नाम महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट रखने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का भी आभार प्रकट किया है।
बता दें कि अग्रवाल वैश्य परिवार संगठन अग्र समाज एक प्रमुख संगठन है जिसकी महिला व युवा विंग की पूरे प्रदेश में सभी जिलों और मंडल स्तर तक कार्यकारिणी गठित है।

Related posts

मंत्री राजेश नागर ने फूड एंड सप्लाई के किस इंस्पेक्टर के खिलाफ करवाई FIR दर्ज? देखें !

Metro Plus

मानव रचना कैंपस में कल्चरल ईवनिंग का आयोजन

Metro Plus

भारतीय विद्या कुंज स्कूल में पूर्ण श्रद्धा और निष्ठा के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

Metro Plus